07 MARSATURDAY2026 1:38:27 PM
Nari

श्वेता तिवारी की फिटनेस का राज: ट्रेनर ने बताया, लिवर हेल्दी रखने के लिए पीती हैं ये ड्रिंक

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 07 Mar, 2026 11:45 AM
श्वेता तिवारी की फिटनेस का राज: ट्रेनर ने बताया, लिवर हेल्दी रखने के लिए पीती हैं ये ड्रिंक

 नारी डेस्क: आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से कई लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जंक फूड, ज्यादा ऑयली खाना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण फैटी लिवर और बढ़ते वजन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं और वजन को भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एक खास ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस ड्रिंक की सलाह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के फिटनेस ट्रेनर प्रसाद नंदकिशोर शिरके ने दी है। उनका कहना है कि इस ड्रिंक को रोज पीने से लिवर को हेल्दी रखने और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

श्वेता तिवारी की फिटनेस का राज

टीवी इंडस्ट्री की फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। 40 साल से ज्यादा उम्र होने के बावजूद वह काफी फिट और एक्टिव नजर आती हैं। उनकी इस फिटनेस के पीछे उनके ट्रेनर प्रसाद नंदकिशोर शिरके की अहम भूमिका है। प्रसाद नंदकिशोर अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस और हेल्थ से जुड़े टिप्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के जरिए ऐसी ड्रिंक के बारे में बताया, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।

PunjabKesari

लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं ग्रीन टी

फिटनेस ट्रेनर के अनुसार, अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना ग्रीन टी पीना शुरू कर दें। ग्रीन टी को हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी लिवर को साफ रखने के साथ-साथ शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करती है। यही वजह है कि कई फिटनेस एक्सपर्ट इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

ग्रीन टी में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

ग्रीन टी सिर्फ एक सामान्य चाय नहीं है, बल्कि यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स, मैंगनीज और कई जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने और लिवर की सेहत को बेहतर रखने में सहायक माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: 40 के बाद घुटनों में रहने लगा है दर्द? तो रोजाना करें ये काम

ग्रीन टी पीने के फायदे

फिटनेस ट्रेनर प्रसाद नंदकिशोर के अनुसार अगर आप दिन में 1 से 2 कप ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है और शरीर में होने वाली सूजन यानी इंफ्लामेशन को कम करती है। इसके साथ ही ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। खासकर यह बेली फैट यानी पेट की चर्बी कम करने में भी सहायक मानी जाती है। इतना ही नहीं, ग्रीन टी दिल की सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद कर सकती है। इसलिए जिन लोगों को टाइप-2 डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए भी यह फायदेमंद हो सकती है।

ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी, खाली पेट क्या पीने से तेजी से घटता है वजन?

डाइट में इन चीजों को भी करें शामिल

फिटनेस ट्रेनर का कहना है कि सिर्फ ग्रीन टी पीना ही काफी नहीं है। बेहतर परिणाम के लिए आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में बेरीज, बीन्स, मल्टीग्रेन आटा, नट्स और फैटी फिश जैसी हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये सभी चीजें शरीर को जरूरी पोषण देती हैं और लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं और साथ ही वजन को भी नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो रोजाना ग्रीन टी पीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सही खानपान और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ इसे अपनाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं और आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी रह सकते हैं।  

Related News