25 FEBWEDNESDAY2026 11:10:13 PM
Nari

घंटों रहता है सिर में दर्द और बर्दाश्त नहीं होती तेज आवाज, तो ये है माइग्रेन का संकेत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Feb, 2026 07:43 PM
घंटों रहता है सिर में दर्द और बर्दाश्त नहीं होती तेज आवाज, तो ये है माइग्रेन का संकेत

नारी डेस्क:  अक्सर लोग सिरदर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सिरदर्द एक जैसा नहीं होता? न्यूरोलॉजिस्ट के अनुसार भारत में लगभग हर 4 में से 1 व्यक्ति माइग्रेन से प्रभावित है। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि साधारण सिरदर्द और माइग्रेन में क्या अंतर है।

PunjabKesari
साधारण सिरदर्द (Tension Headache) क्या है?

यह सबसे आम प्रकार का सिरदर्द है। सिर के दोनों तरफ या पूरे सिर में हल्का से मध्यम दर्द ऐसा महसूस होता है जैसे सिर पर कोई कसाव या दबाव हो, यह आमतौर पर 30 मिनट से कुछ घंटों तक रहता है। इस दौरान उल्टी या रोशनी से ज्यादा परेशानी नहीं होती यह तनाव, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन या लंबे समय तक स्क्रीन देखने से हो सकता है।


 माइग्रेन क्या है?

माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं, बल्कि एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है। सिर के एक तरफ तेज, धड़कन जैसा दर्द 4 घंटे से 72 घंटे तक चल सकता है। इस दौरान उल्टी, मितली, तेज रोशनी और आवाज से परेशानी होती है।  कुछ लोगों को दर्द से पहले आंखों के आगे चमक या धुंधलापन (ऑरा) महसूस होता है

PunjabKesari
माइग्रेन के दर्द की ऐसी करें पहचान 


अगर आपका सिरदर्द बार-बार होता है, रोजमर्रा के काम रोक देता है, दर्द के साथ उल्टी या चक्कर आते हैं, रोशनी और आवाज से हालत बिगड़ती है तो यह माइग्रेन हो सकता है।  माइग्रेन का ट्रिगर है  तनाव और चिंता, हार्मोनल बदलाव (खासकर महिलाओं में), ज्यादा या कम नींद, खाली पेट रहना, कुछ खास खाद्य पदार्थ जैसे चॉकलेट, चीज़, प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा इस्तेमाल। 


इन बातों को ना करें नजरअंदाज 

अगर सिरदर्द अचानक और बहुत तेज हो, पहले से अलग तरह का दर्द महसूस हो,सिरदर्द के साथ कमजोरी, बोलने में दिक्कत या बेहोशी हो, हफ्ते में 2-3 बार से ज्यादा दर्द हो तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए। याद रखें हर सिरदर्द माइग्रेन नहीं होता, लेकिन हर माइग्रेन को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। अगर आप या आपके परिवार में किसी को बार-बार तेज सिरदर्द होता है, तो उसे सामान्य समझकर दर्द निवारक दवाइयों पर निर्भर न रहें। सही पहचान और सही इलाज से माइग्रेन को कंट्रोल किया जा सकता है।

Related News