18 FEBWEDNESDAY2026 1:48:42 PM
Nari

महल जैसा वेन्यू और सितारों की मौजूदगी, Haldiram परिवार की ग्रैंड वेडिंग की तसवीरें Viral

  • Edited By Monika,
  • Updated: 18 Feb, 2026 11:31 AM
महल जैसा वेन्यू और सितारों की मौजूदगी, Haldiram परिवार की ग्रैंड वेडिंग की तसवीरें Viral

नारी डेस्क : देश में शादियां तो रोज़ होती हैं, लेकिन कुछ शादियां अपनी शाही भव्यता, आलीशान सजावट और चर्चित मेहमानों की मौजूदगी के कारण लंबे समय तक याद रखी जाती हैं। ऐसा ही नज़ारा इस वीकेंड Nagpur में देखने को मिला, जहां Haldiram परिवार की ग्रैंड वेडिंग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर इसे लोग “हल्दीराम वेडिंग” कहकर चर्चा कर रहे हैं।

महल में बदला वेडिंग वेन्यू

इस शाही शादी के लिए चुना गया वेडिंग वेन्यू Le Méridien Nagpur पूरी तरह से किसी राजमहल में तब्दील नजर आया। एंट्री गेट से लेकर स्टेज तक हर जगह भव्य फूलों की सजावट, चमकती लाइट्स, झूमर और खास थीम डेकोर देखने को मिला। मेहमानों का स्वागत रॉयल एंट्री के साथ किया गया, जिससे पूरे माहौल में लग्ज़री का अहसास साफ झलक रहा था।

PunjabKesari

आतिशबाजी और मल्टी-डे सेलिब्रेशन

शादी की सबसे बड़ी खासियत रही आसमान को रोशन करती शानदार आतिशबाजी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। मल्टी-डे सेलिब्रेशन, हर दिन अलग थीम और अलग डेकोर ने इस वेडिंग को और भी खास बना दिया। लोगों का कहना है कि नागपुर में ऐसी भव्य शादी बहुत कम देखने को मिलती है।

यें भी पढ़ें : अलसी के बीज किन लोगों को नहीं खाने चाहिए? फायदे से पहले जान लें ये जरूरी बातें

शाही खाना बना चर्चा का केंद्र

इस ग्रैंड वेडिंग में सजावट के साथ-साथ खाने की भी खूब चर्चा रही। एंट्री गेट से लेकर डाइनिंग एरिया तक अलग-अलग थीम देखने को मिली। मेहमानों के लिए देसी से लेकर इंटरनेशनल डिशेज़ तक का विशाल फूड स्प्रेड लगाया गया था। मिठाइयों की लंबी कतार, लाइव फूड काउंटर और खास स्नैक्स ने सभी का दिल जीत लिया। हल्दीराम ब्रांड होने के कारण मिठाइयों और नमकीन का स्पेशल स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहा। कई मेहमानों ने कहा कि ऐसा फूड अरेंजमेंट उन्होंने बहुत कम शादियों में देखा है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर छाई ‘हल्दीराम वेडिंग’

एक गेस्ट हर्ष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इस शादी को “भयंकर वेडिंग” बताया। वीडियो में होटल के ऊपर हो रही आतिशबाजी, लंबी कतार में लगे फूड स्टॉल और मिठाइयों की भरमार साफ नजर आई, जिसने सोशल मीडिया यूज़र्स को हैरान कर दिया।

यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय

सेलेब्स की मौजूदगी और शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस

इस शाही शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। संगीत समारोह में बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor ने शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने जश्न में चार चांद लगा दिए। प्री-वेडिंग फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन ने 8-टियर केक काटा और हर दिन अलग अंदाज़ में सेलिब्रेशन किया गया।

PunjabKesari

कौन हैं शिवकिशन अग्रवाल

शिवकिशन अग्रवाल हल्दीराम परिवार की तीसरी पीढ़ी से आते हैं और नागपुर ब्रांच को लीड करते हैं। हल्दीराम ब्रांड की शुरुआत राजस्थान के बीकानेर में गंगा बिशन अग्रवाल ने एक छोटी दुकान से की थी, जो आज देश का मशहूर स्नैक्स और कन्फेक्शनरी ब्रांड बन चुका है।

3.3 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हल्दीराम की अलग-अलग ब्रांच दिल्ली, नागपुर और कोलकाता में संचालित होती हैं। अप्रैल 2023 में दिल्ली और नागपुर ब्रांच को मिलाकर Haldiram Snacks Food Limited नाम से कंपनी बनाई गई। कंपनी की रियल टाइम नेटवर्थ करीब 3.3 बिलियन डॉलर बताई जाती है।

PunjabKesari

परिवार और बिजनेस

गंगा बिशन अग्रवाल के बाद उनके बेटे मूलचंद अग्रवाल ने बिजनेस को आगे बढ़ाया। अब तीसरी पीढ़ी के सदस्य शिवकिशन, मनोहरलाल, मधुसूदन और शिव रतन अग्रवाल ग्रुप की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
 

Related News