
नारी डेस्क: अगर आप सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैन हैं और उन्हें पब्लिक में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, साेमवार की सुबह उनके लिए एक सरप्राइज लेकर आई। लो प्रोफाइल रहना और मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करने वाला यह कपल आज सुबह एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां दोनों ने सादगी ने दिन बना दिया।

कुछ समय पहले, विराट और अनुष्का को मुंबई से जेट से रवाना होते देखा गया था। एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट पर जाने से पहले उन्हें पैप्स ने कैप्चर किया था। अनुष्का को ऑफ-व्हाइट एथनिक सूट में देखा गया, जिसके कुर्ते, दुपट्टे और पैंट पर फ्लोरल ब्लॉक-प्रिंट मोटिफ था। इसके साथ ही गले में तुसली माला और माथे पर बिंदी लगाए बेहद सिंपल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने लुक को फ्लैट्स और ओवल सनग्लासेस के साथ पूरा किया।

दूसरी ओर, विराट को क्रीम शर्ट में देखा गया, जिसे उन्होंने ब्राउन बैरल पैंट के साथ पेयर किया था। दोनों का सिंपल लुक भी बेहद ही कमाल का लग रहा था। इस बीच, काम की बात करें तो, विराट ने हाल ही में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की ODI सीरीज़ खेली। वह भारत के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, फिर भी शुभमन गिल की कप्तानी में टीम पीछे रह गई और सीरीज़ हार गई। अनुष्का की बात करें तो, उनकी क्रिकेट ड्रामा चकदा एक्सप्रेस, जो भारतीय महिला क्रिकेट आइकन झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनी बायोपिक है, अभी रिलीज़ नहीं हुई है। फिल्म के मेकर्स ने ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है कि इसे शेल्व किया गया है या नहीं, जिससे इसका भविष्य अनिश्चित है।