10 MARTUESDAY2026 12:35:57 PM
Nari

ऑल व्हाइट लुक में दिखे Gorgeous

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Mar, 2026 10:59 AM
ऑल व्हाइट लुक में दिखे Gorgeous

सफेद रंग हमेशा से शांति, सादगी और क्लास का प्रतीक माना जाता है। “ऑल व्हाइट” लुक न सिर्फ स्टाइलिश लगता है, बल्कि हर उम्र की महिलाओं पर बेहद ग्रेसफुल भी दिखता है। चाहे फेस्टिवल हो, ऑफिस पार्टी या डे आउटिंग सफेद आउटफिट आपको एक अलग ही एलिगेंस देता है। चलिए आज जानते हैं Elegant All White Outfit Ideas

PunjabKesari

 व्हाइट चिकनकारी कुर्ता सेट

सफेद चिकनकारी कुर्ता पलाज़ो या स्ट्रेट पैंट के साथ बेहद क्लासी लगता है। इसे मोती या सिल्वर ज्वेलरी के साथ पेयर करें साथ में न्यूड या सिल्वर हील्स कैरी करें।  यह लुक फेस्टिवल और डे फंक्शन दोनों के लिए परफेक्ट है।

PunjabKesari
ऑल व्हाइट साड़ी लुक

सफेद कॉटन, ऑर्गेंजा या सिल्क साड़ी में आप बेहद रॉयल दिख सकती हैं। कंट्रास्ट ब्लाउज या पूरी तरह व्हाइट ब्लाउज के साथ रेड लिपस्टिक और गजरा लुक  और भी खास बना देंगे।  यह लुक शादी, पूजा या खास मौके के लिए बेहतरीन है।

PunjabKesari
 व्हाइट शर्ट और ट्राउजर

ऑफिस या मीटिंग के लिए व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट ट्राउजर पहनें। इसके साथ गोल्ड या टैन बेल्ट और बैग जोड़ें,  मेकअप मिनिमल ही रखें। यह लुक प्रोफेशनल और स्मार्ट दोनों लगेगा।

PunjabKesari
 व्हाइट अनारकली या फ्लोई ड्रेस

फ्लोई व्हाइट ड्रेस या अनारकली में एक सॉफ्ट और फेमिनिन वाइब आती है। ब्रंच या डे पार्टी के लिए हल्के पर्ल एक्सेसरीज, और सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल काफी शानदान लगेगा।

 PunjabKesari
व्हाइट को-ऑर्ड सेट

आजकल व्हाइट को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में हैं। इसे स्नीकर्स या स्ट्रैपी सैंडल के साथ कैरी करें, साथ में चाहें तो स्टेटमेंट बैग भी जोड़ सकते हैं। यह लुक ट्रेंडी और कम्फर्टेबल दोनों है।

PunjabKesari
फ्लोर लेंथ ड्रेस

इन गर्मियों में अगर आप ज्यादा कवरेज वाली किसी ड्रेस की तलाश में हैं, तो फ्लोर लेंथ ड्रेस चुन सकती हैं। लूज़ फिट ड्रेस को कमर पर एक बेल्ट के साथ  पेयर करें। व्हाइट ड्रेस को मिनिमल एक्सेसरी के साथ स्टाइल करने से गेट-अप अच्छा आता है। मेकअप हल्का ही रखें और अपने फैशनेबल स्टाइल को एक टोटे बैग के साथ कंप्लीट करें।

ऑल व्हाइट लुक को परफेक्ट बनाने के टिप्स

-न्यूड या पेस्टल मेकअप रखें

-बालों को स्लीक बन या सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल करें

-ज्यादा एक्सेसरीज़ न पहनें, मिनिमल रखें

-कपड़ों की फिटिंग पर खास ध्यान दें

Related News