10 MARTUESDAY2026 3:01:31 PM
Life Style

40 से पहले क्यों बढ़ रहे Heart Attack के मामले? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े कारण

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Mar, 2026 01:26 PM
40 से पहले क्यों बढ़ रहे Heart Attack के मामले? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े कारण

नारी डेस्क : आज के समय में दिल की बीमारियां सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई हैं। खराब खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण अब कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और धमनियों को होने वाला नुकसान दिल के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जनरल फिजीशियन का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में 40 साल से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में जरूरी है कि लोग उन कारणों के बारे में जानें, जो कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाते हैं।

40 से पहले हार्ट अटैक आने के 5 बड़े कारण

लंबे समय तक बैठे रहना

आजकल कई लोग ऑफिस या घर पर दिनभर 8–10 घंटे तक लगातार बैठे रहते हैं। शारीरिक गतिविधि की कमी से शरीर की धमनियों और दिल पर नकारात्मक असर पड़ता है। वहीं, कुछ लोग पूरे सप्ताह बैठे रहने के बाद वीकेंड पर अचानक से भारी एक्सरसाइज या ट्रेकिंग करने लगते हैं। इस तरह की अचानक शारीरिक गतिविधि से धमनियों को शरीर के बदलाव के अनुसार ढलने का समय नहीं मिल पाता, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

ज्यादा प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स

जिम जाने वाले कई लोग जल्दी बॉडी बनाने के लिए जरूरत से ज्यादा प्रोटीन पाउडर, प्री-वर्कआउट ड्रिंक्स और एनर्जी बूस्टर्स का सेवन करने लगते हैं। डॉक्टरों के अनुसार इन सप्लीमेंट्स का अधिक मात्रा में इस्तेमाल शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है, लिपिड लेवल बिगड़ सकता है और ब्लड क्लॉट बनने का खतरा भी बढ़ जाता है। लंबे समय तक इनका गलत तरीके से सेवन करने से दिल पर दबाव पड़ता है और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का जोखिम बढ़ सकता है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

बढ़ता वायु प्रदूषण (High AQI)

वायु प्रदूषण भी दिल की सेहत पर गहरा असर डालता है। जब हवा की गुणवत्ता खराब होती है और AQI बहुत ज्यादा होता है, तो ट्रैफिक का धुआं, धूल, खराब वेंटिलेशन और घर के अंदर का प्रदूषण शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से धमनियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

कम पानी पीना

शरीर को स्वस्थ रखने और अंगों के सही कामकाज के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई लोग दिनभर बहुत कम पानी पीते हैं और उसकी जगह बार-बार चाय या कॉफी का सेवन करते रहते हैं। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। लंबे समय तक यह आदत दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

दिनभर कुछ न कुछ खाते रहना

दिनभर बार-बार स्नैक्स या अनहेल्दी चीजें खाने की आदत भी दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। लगातार कुछ न कुछ खाते रहने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और फैट व शुगर का स्तर बढ़ने लगता है। इससे धमनियों में सूजन और ब्लॉकेज का खतरा बढ़ सकता है, जो लंबे समय में दिल पर दबाव डालता है और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।

PunjabKesari

हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें

अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करना बेहद जरूरी है।
डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल करें
ओट्स, ब्राउन राइस और साबुत अनाज का सेवन करें
दालें, बींस और लीन प्रोटीन को भोजन का हिस्सा बनाएं
ड्राई फ्रूट्स, बीज और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट्स का सेवन करें
मीठे पेय, तली हुई चीजें और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम खाएं
रोजाना वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें
पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें
मोटापे से बचने के लिए वजन को नियंत्रित रखें।

Related News