17 FEBTUESDAY2026 7:01:23 PM
Nari

शादियों के सीजन में गहनें खरीदने का सुनहरा मौका, सोना- चांदी हो गया है काफी सस्ता

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Feb, 2026 04:48 PM
शादियों के सीजन में गहनें खरीदने का सुनहरा मौका, सोना- चांदी हो गया है काफी सस्ता

नारी डेस्क:  मंगलवार को लगातार दूसरे सेशन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। MCX गोल्ड 0.56 परसेंट गिरकर 1,53,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस बीच, MCX सिल्वर 1.18 परसेंट गिरकर 2,37,064 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गया। सोने और चांदी की कीमतों में  'क्रैश' जैसी स्थिति आने पर मार्कीट में उथल- पुथल देखने को मिल रही है। 
 

यह भी पढ़ें:  जब दूसरी शादी करने से पहले सलमान खान के पिता ने बच्चों से ली थी परमिशन
 

 ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोना ₹3,292की भारी गिरावट के साथ ₹1,53,889 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. आज चांदी करीब ₹9,035 तक गिरकर ₹ 2,37,064 प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,46,100 रुपये था,जबकि आज इसकी कीमत 1,44,900 रुपये है। यानी इसके भाव में 1200 रुपए की गिरावट है ।बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में ज्वेलरी खरीदना काफी सस्ता हो सकता है, जिससे सीधे तौर पर आपकी जेब को बड़ी राहत मिलेगी। 
 

यह भी पढ़ें: अब दिमाग को बूढ़ा नहीं होने देगी ये एक चीज, वैज्ञानिकों ने कर दिखाया कमाल
 

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड $5,000 के निशान से नीचे गिरकर $4,992 प्रति औंस पर आ गया और स्पॉट सिल्वर लगभग 3 परसेंट गिर गया। कीमतों में यह कमी इसलिए आई क्योंकि जनवरी में US कंज्यूमर प्राइस उम्मीद से कम बढ़े, जबकि जॉब ग्रोथ में हैरानी हुई, जिससे शॉर्ट-टर्म रेट कट का आउटलुक मुश्किल हो गया।इन्वेस्टर ग्लोबल लिक्विडिटी की स्थिति, US डॉलर की चाल, बॉन्ड यील्ड, US-ईरान बातचीत में प्रोग्रेस और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए चल रही बातचीत पर नज़र रखे हुए हैं।
 

Related News