13 APRMONDAY2026 11:55:16 PM
Life Style

दुबई में बम धमाकों के बीच फंसी लारा दत्ता, कहा- ‘खिड़कियां हिलती हैं ये काफी डरावना है’

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Mar, 2026 02:16 PM
दुबई में बम धमाकों के बीच फंसी लारा दत्ता, कहा- ‘खिड़कियां हिलती हैं ये काफी डरावना है’

 नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस Lara Dutta ने हाल ही में एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दुबई में फंसी हुई हैं। वीडियो में उन्होंने दुबई में बम धमाकों और मिसाइलों की आवाज़ के बीच अपने डर और स्ट्रेस के बारे में विस्तार से बताया। मिडिल ईस्ट में यूएस और ईरान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। इस जंग की वजह से कई आम लोग और सेलेब्स वहां फंसे हुए हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री Esha Gupta दुबई से लौट चुकी हैं। इसी बीच लारा दत्ता ने अपनी बेटी के साथ वहां फंसे होने का खुलासा किया। लारा ने कहा कि उन्हें यूएस-ईरान युद्ध के अचानक बढ़ने की वजह से बहुत स्ट्रेस और नर्वस फीलिंग हो रही है। उन्होंने अपने अनुभव को बेहद डरावना बताया।

लारा दत्ता का वीडियो और अनुभव

लारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह 28 फरवरी को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक बम धमाकों की आवाज़ सुनाई दी। लारा ने कहा कि धमाकों के बाद उन्होंने और उनके साथियों ने स्टूडियो के बाहर भागकर मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। उन्होंने खुलासा किया कि ये उनके लिए बहुत स्ट्रेसफुल दिन थे, और उनकी बेटी भी उनके साथ थी। उनके पति उस समय काम के सिलसिले से दुबई में नहीं थे, जिस कारण लारा ने शुक्रिया अदा किया कि उनके पति वहां नहीं थे।

घर में डरावना मंजर

लारा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ सेफ विला में रहती हैं, लेकिन बम धमाकों की वजह से खिड़कियां हिल रही थीं और दरवाजे खड़खड़ाते थे, जिससे उन्हें बहुत डर लगा। उन्होंने कहा कि फाइटर जेट्स ऊपर से उड़ रहे थे और बहुत तेज धमाके हो रहे थे। उन्होंने साफ कहा, “मैं झूठ नहीं बोल सकती, ये वाकई डरावना था। मैं नर्वस और डरी हुई थी।”

ये भी पढ़ें:  इस विटामिन की कमी से बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा?

UAE सरकार की तारीफ

लारा दत्ता ने वीडियो में UAE सरकार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। चाहे उनके पास UAE की नागरिकता हो या ना हो, उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि सरकार उन्हें समझ रही है और सुरक्षित रख रही है।

आम लोगों के लिए इज्जत

वीडियो के अंत में लारा ने कहा कि उनके मन में उन आम लोगों के लिए बहुत इज्जत है, जो देश को चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी डरे हुए हैं, लेकिन बच्चों के लिए नॉर्मल रहने की कोशिश कर रहे हैं। लारा ने यह भी कहा कि वह किसी तरह से वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रही हैं।  

Related News