
नारी डेस्क : साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस Trisha Krishnan को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनके Chennai स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
मेल के जरिए मिली धमकी
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे तमिलनाडु पुलिस के डीजीपी कंट्रोल रूम को एक ईमेल के जरिए मिली। मेल में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस के घर में विस्फोटक रखा गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और BDDS टीम
धमकी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स के साथ Trisha Krishnan के घर पहुंची। पूरे घर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन जांच के बाद किसी भी तरह का संदिग्ध या विस्फोटक सामान नहीं मिला। पुलिस ने साफ किया कि यह धमकी फर्जी थी, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
यह पहली बार नहीं है जब Trisha Krishnan को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले 2 अक्टूबर 2025 को भी उन्हें इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी साबित हुई थी।

अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में
वर्कफ्रंट की बात करें तो Trisha Krishnan जल्द ही मेगास्टार Chiranjeevi के साथ फिल्म Vishwambhara में नजर आने वाली हैं। इस बड़े बजट की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।