14 APRTUESDAY2026 2:42:01 PM
Life Style

6 साल की बेटी और दो महीने के बेटे को बीच सड़क अकेला छोड़ गई मां, दोनों की हालत बेहद खराब

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Apr, 2026 11:49 AM
6 साल की बेटी और दो महीने के बेटे को बीच सड़क अकेला छोड़ गई मां, दोनों की हालत बेहद खराब

नारी डेस्क: कहते हैं  पूरी सृष्टि में एक मात्र मां ही होती है जिसके पास अपने बच्चे की हर मुसीबत का समाधान होता है। बच्चा भी सबसे ज्यादा सुरक्षित अपनी मां के पास ही महसूस करता है। पर अब इस कलयुगी संसार में माता कुमाता बनती जा रही है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रही हैं जहां मां अपने ही बच्चों को खौफनाक सजा दे रही हैं। हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां एक मां ने अपनी दो बच्चों को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। 

PunjabKesari
यह घटना बताई जा रही है जम्मू की। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक छोटी बच्ची दो महीने के एक शिशु को अपनी गोद में लिए सड़क  किनारे बैठी है। दोनों की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। ऐसे मं जब  स्थानीय लोगों की इन बेबेस बच्चों पर नजर पड़ी तो  तुरंत पुलिस को सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुँचे, दोनों बच्चों को सुरक्षित थाने लेकर गए। 

PunjabKesari
वीडियो में देखा गया कि पुलिस के साथ- साथ लोग भी उन बच्चियों की मदद को आगे आए। पर सवाल यह है कि दो मासूम बच्चों को इस तरह सड़क पर फेंकने को आखिर क्यों मजबूर हुई मां की ममता?  इस परेशान करने वाले कृत्य के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जाच शुरू कर दी गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख मन में डर के अलावा गुस्सा भी है उन मां- बाप के प्रति जो अपने बच्चों को इस हालत में छोड़कर चले गए। 
 

Related News