23 MAYSATURDAY2026 12:06:04 AM
Nari

"शादी के बाद बेटियों को मरने के लिए छोड़ देता है समाज..." ट्विशा शर्मा मामले को लेकर भड़की कंगना रनौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 May, 2026 05:35 PM

नारी डेस्क: पिछले कुछ दिनों में दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ी मौतों की एक पूरी श्रृंखला देखने को मिली है। दहेज से जुड़ी मौत के एक कथित मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, जब भोपाल में 33 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत पाई गई। अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत ने अब इन हालिया त्रासदियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और युवा महिलाओं के लिए एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने उन्हें शादी के बजाय अपने करियर और आज़ादी को चुनने की सलाह दी है।

PunjabKesari
मंगलवार को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा- "हर रोज़ शादीशुदा युवा महिलाओं से जुड़ी इतनी सारी दुखद खबरें सामने आती हैं। इनमें से कई युवा, पढ़ी-लिखी महिलाएं तो अपने माता-पिता से गुहार भी लगाती हैं कि कोई अनहोनी होने से पहले वे उन्हें उनकी घुटन भरी जिंदगी से बाहर निकालें, लेकिन भारतीय समाज बेटियों की शादी हो जाने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ देने के लिए बदनाम है।"

कंगना ने आगे कहा- “युवा महिलाओं के लिए मेरी यह सलाह है, जो आपको कोई सोशल मीडिया या फैशन/डेटिंग/शादी/मेकअप इंडस्ट्री नहीं बता रही है। आपकी ज़िंदगी में किसी भी और इंसान से ज़्यादा ज़रूरी आपका करियर है। शादी के बारे में तभी सोचें जब आप आत्मनिर्भर हो जाएं। प्लीज, आपको अपना हीरो खुद बनना होगा। कोई भी आपको बचाने नहीं आने वाला है। आप क्या करती हैं और आप कौन हैं, यह इस बात से कहीं ज़्यादा जरूरी है कि आप किससे शादी करती हैं। अपनी जिंदगी वैसी बनाएं जैसी आप चाहती हैं, किसी की बात न सुनें।”


भोपाल मामले में, पुलिस ने एक छह-सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) बनाया है, जो उनके पति समर्थ और उनकी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर लगाए गए दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगा। सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने ट्विशा के माता-पिता पर यह आरोप भी लगाए थे कि उन्होंने उसे कम उम्र में ही अपनी बेटी को ग्लैमर की दुनिया में धकेल दिया था और बाद में उससे दूरी बना ली। ट्विशा की एक चैट भी वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी मां को बता रही है कि उसके पति ने उसकी जिंदगी नर्क कर दी है और वह अपनी मां से कह रही है कि उसे यहां से ले जाए। काश माता- पिता अपनी बेटी को समझकर उसे ले आता तो आज उसे अपनी जान से हाथ ना धोना पड़ता।

Related News