15 MARSUNDAY2026 6:58:12 PM
Nari

पार्लर का महंगा केराटिन ट्रीटमेंट भूल जाएं, 10 रुपये में बाल सिल्की और शाइनी बनाएं

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 Mar, 2026 05:29 PM
पार्लर का महंगा केराटिन ट्रीटमेंट भूल जाएं, 10 रुपये में बाल सिल्की और शाइनी बनाएं

नारी डेस्क : आजकल फ्रिजी और बेजान बालों की समस्या बहुत आम हो गई है। ऐसे में कई लोग बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए पार्लर में महंगा Keratin Treatment करवाते हैं, जिस पर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर ही बेहद सस्ते और नेचुरल तरीके से अपने बालों को सिल्की बना सकती हैं। नेचुरोपैथी फिजिशियन के अनुसार, एलोवेरा, चावल, दूध और नारियल तेल से बना एक नेचुरल केराटिन हेयर मास्क फ्रिजी बालों को स्मूद और शाइनी बनाने में मदद कर सकता है। यह मास्क बालों को अंदर से पोषण देता है और डैमेज बालों को रिपेयर करने में सहायक होता है।

केराटिन हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री

एलोवेरा जेल – 3 चम्मच
उबले हुए चावल – 1 कटोरी
दूध – 2 चम्मच
नारियल तेल – 1 चम्मच

PunjabKesari

मास्क बनाने और लगाने का तरीकासबसे पहले एलोवेरा का ताजा पल्प निकाल लें।
इसे मिक्सर जार में डालें।
इसमें उबले हुए चावल, दूध और नारियल तेल मिलाएं।
सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
लगभग 1 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें।
इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
बेहतर रिजल्ट के लिए इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरूर करें।

PunjabKesari

यह नेचुरल मास्क कैसे करता है काम?

चावल: चावल में मौजूद अमीनो एसिड बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं और हेयर टेक्सचर को बेहतर करते हैं। इससे बालों का टूटना कम होता है और बाल ज्यादा स्मूद दिखते हैं।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और ड्राई बालों में नेचुरल शाइन लाने में मदद करता है। साथ ही यह स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस रखने में भी सहायक है।
दूध: दूध प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो डैमेज बालों को रिपेयर करने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को हल्का एक्सफोलिएट भी करता है।
नारियल तेल: नारियल तेल में पाया जाने वाला लॉरिक एसिड बालों के प्रोटीन लॉस को कम करता है और बालों को गहराई से पोषण देता है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

इस मास्क के फायदे

फ्रिजी बालों की समस्या कम करता है
बालों को स्मूद और सॉफ्ट बनाता है
डैमेज बालों को रिपेयर करता है
बालों का झड़ना कम करता है
बालों में नेचुरल शाइन लाता है
अगर आप भी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट से बचना चाहती हैं, तो यह नेचुरल केराटिन हेयर मास्क घर पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं। इससे बाल धीरे-धीरे मजबूत, हेल्दी और सिल्की बन सकते हैं।
 

Related News