18 APRSATURDAY2026 6:36:48 PM
Life Style

Liver को फेल कर सकती ये Hair Dye! Expert की राय

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 Apr, 2026 06:09 PM
Liver को फेल कर सकती ये Hair Dye! Expert की राय

नारी डेस्क: सफेद बालों को रंगने के लिए आजकल हेयर डाई का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है। लेकिन जब भी लोग बालों में केमिकल लगाते हैं तो मन में एक डर जरूर आता है क्या इससे शरीर को नुकसान हो सकता है, खासकर लिवर को। तेज गंध और अलग-अलग बातें सुनकर कई लोग इसे लेकर परेशान रहते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की राय इस मामले में थोड़ी राहत देने वाली है। चालिए आपकी इस उलझन को दूर करते हैं और जानते हैं कि क्या बालों को कलर करने से सच में लिवर ख़राब होता हैं। 

एक्सपर्ट क्या कहते हैं? 

लिवर से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तौर पर कॉस्मेटिक हेयर डाई का इस्तेमाल करने से लिवर को गंभीर नुकसान होने का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। बाजार में मिलने वाली ज्यादातर हेयर डाई तय मानकों के अनुसार बनाई जाती हैं और स्कैल्प के जरिए इनके केमिकल्स बहुत कम मात्रा में शरीर में प्रवेश करते हैं। यही वजह है कि ये सीधे तौर पर लिवर तक पहुंचकर नुकसान नहीं पहुंचाते।

सफेद बालों के कारण चेहरे की सुंदरता हो गई है कम, तो इन टिप्स की मदद से करें हेयर केयर

फिर भी क्यों रहता है खतरा?

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हेयर डाई पूरी तरह से सेफ है। कुछ दुर्लभ मामलों में लिवर से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं, खासकर तब जब डाई में मौजूद कुछ खास केमिकल्स शरीर पर अलग तरीके से असर करते हैं। यह असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है और किसी तय पैटर्न का पालन नहीं करता। यानी किसी को कोई दिक्कत नहीं होती तो किसी को हल्की या गंभीर समस्या हो सकती है।

किन केमिकल्स से हो सकती है दिक्कत?

बता दे कि हेयर डाई में पाए जाने वाले कुछ तत्व, जैसे PPD (पैरा-फिनाइलिन डायमीन) और अमोनिया, समस्या पैदा कर सकते हैं लेकिन तब जब ये ज्यादा मात्रा में शरीर में जाएं। ऐसा तब हो सकता है जब स्कैल्प पर घाव हो या डाई लगाते समय उसके धुएं (फ्यूम्स) को ज्यादा मात्रा में सांस के जरिए अंदर लिया जाए। ज्यादातर मामलों में इनसे स्किन एलर्जी, जलन या खुजली जैसी समस्याएं होती हैं, जो असहज जरूर होती हैं, लेकिन आमतौर पर गंभीर नहीं होतीं।

ये भी पढ़ें:  आखिर अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदता जाता हैं सोना? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

कब बढ़ सकता है खतरा

असल चिंता तब बढ़ती है जब कई केमिकल्स एक साथ मौजूद हों। जैसे अगर कोई व्यक्ति स्मोकिंग करता है या पहले से लिवर से जुड़ी बीमारी (जैसे फैटी लिवर) से जूझ रहा है तो शरीर पर केमिकल्स का असर ज्यादा पड़ सकता है। स्मोकिंग खुद लिवर के लिए नुकसानदायक होती है और ऐसे में हेयर डाई का इस्तेमाल जोखिम को थोड़ा और बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लिवर को सुरक्षित रखने के लिए हेयर डाई से ज्यादा जरूरी स्मोकिंग जैसी आदतों से दूरी बनाना है।

PunjabKesari

सेफ तरीके से कैसे करें इस्तेमाल

अगर आप हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। हमेशा भरोसेमंद और अच्छी क्वालिटी वाले ब्रांड का चुनाव करें। “अमोनिया-फ्री” या “हर्बल” लिखा होने का मतलब यह नहीं कि वह पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि उनमें भी अन्य केमिकल्स हो सकते हैं। हर बार डाई लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी का पता पहले ही चल सके। इसके अलावा, कभी भी कटे-फटे या इंफेक्शन वाले स्कैल्प पर डाई न लगाएं।

सही जानकारी और थोड़ी सतर्कता के साथ आप बिना ज्यादा चिंता किए हेयर डाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 

Related News