01 JUNMONDAY2026 6:07:21 PM
Life Style

कभी थी सुपरस्टार! फिर अचानक हो गई गायब, सालों बाद फिर लोटी बॉलीवुड की दामिनी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 May, 2026 07:00 PM
कभी थी सुपरस्टार! फिर अचानक हो गई गायब, सालों बाद फिर लोटी बॉलीवुड की दामिनी

नारी डेस्क : अपने जमाने की खूबसूरत हीरोइन मीनाक्षी शेषाद्रि इन दिनों लाइमलाइट में हैं क्योंकि अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने डांस की वीडियो शेयर कर रही हैं लेकिन इतने सालों से मीनाक्षी थी कहां और क्या कर रही थी तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर एक समय टॉप का करियर बनाने वाली मीनाक्षी सबकुछ छोड़ छोड़ कर क्यों चली गई थी।

एक डर के चलते मीनाक्षी रातों-रात मायानगरी को छोड़ दूसरे देश जाकर बस गई थी। यह डर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा था। मीनाक्षी का नाम सिंगर कुमार सानू और अंदाज अपना-अपना के डायेक्टर राज कुमार संतोषी से जुड़ा था। मीनाक्षी से शादी करने के लिए कुमार सानू ने अपनी पत्नी को तलाक दिया लेकिन मीनाक्षी इस रिश्ते से सहमत नहीं थी इसलिए कुमार सानू ने तलाक के लिए मीनाक्षी को दोषी ठहराया था हालांकि ये प्यार एक-तरफा था।

PunjabKesari

इसके बाद राज कुमार संतोषी ने भी उन्हें प्रपोज किया था लेकिन एक्ट्रेस ने राज कुमार संतोषी का प्रपोजल ठुकरा दिया था। इन लव प्रपोजलों से वह इतना घबरा गई थी कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं, रातों-रात देश तक छोड़ दिया था और वह दोबारा लौट कर नहीं आईं। बाहर जाकर उन्होंने बैंकर हरीश मैसूर से शादी तक कर ली थी और अमेरिका के टेक्सास के डैलस शहर में जाकर बस गईं। मीनाक्षी के दो बच्चे बेटा जोश मैसूर है और एक बेटी केंद्रा मैसूर है। खबरों की मानें तो जोश मैसूर एक इंजीनियर हैं और केंद्रा मैसूर वैज्ञानिक की पढ़ाई कर रही हैं हाल ही में उनके बेटे ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

PunjabKesari

मीनाक्षी टेक्सास में ही चैरिश नाम से डांस स्कूल चलाती हैं जिसे उन्होंने साल 2008 में खोला था। कुछ सालों के अंदर ही उनका डांस स्कूल मशहूर हो गया। हालांकि काफी सालों बाद मीनाक्षी फिर से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रख रही हैं क्या आपको लगता है कि एक बार फिर दोबारा उन्हें इंडस्ट्री में दामिनी जैसी पहचान मिलेगी। आपको मीनाक्षी की कौन सी मूवी अच्छी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related News