
नारी डेस्क: धर्मनगरी काशी में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मे गोली चली। मंदिर के गेट नंबर 4 पर तैनात प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) के एक जवान की बंदूक से अचानक मिसफायर यानि गलती से गोली चल गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। गोली की आवाज से पूरे मंदिर परिसर और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: हर बार सिरदर्द का मतलब माइग्रेन नहीं, क्या आप जानते हैं कई टाइप का होता है Headache ?
राहत की बात यह है कि किसी को गोली सीधे नहीं लगी। जानकारी के अनुसार सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पीएसी (PAC) जवान की सरकारी राइफल की सफाई या मूवमेंट के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। शुरुआती जांच में इसे पूरी तरह से एक्सीडेंटल फायरिंग बताया जा रहा है। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: Monsoon से पहले सुधार लो घर की ये कमियां, होगी खुशियों की बौछार और धन की बारिश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों का कहना है कि यह एक तकनीकी खामी या लापरवाही के कारण हुआ मिसफायर है, किसी भी तरह का सुरक्षा उल्लंघन या आतंकी एंगल नहीं है। इस घटना से भक्तों में डर पैदा हो गया ।