
नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt आज 15 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ आलिया अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। खास बात यह है कि बेटी Raha Kapoor के जन्म के बाद उन्होंने बहुत कम समय में खुद को फिर से फिट बना लिया था। मां बनने के बाद शरीर में कई बदलाव आना स्वाभाविक है। डिलीवरी के बाद बढ़ा हुआ वजन कम करना कई महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई नई माएं यह जानना चाहती हैं कि आखिर कैसे फिर से फिट और एक्टिव हुआ जाए। आलिया भट्ट की फिटनेस जर्नी ऐसे ही लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है।
मां बनने के बाद ऐसे घटाया वजन
आलिया भट्ट ने साल 2022 में बेटी राहा को जन्म दिया था। डिलीवरी के कुछ समय बाद ही वह अपने काम पर वापस लौट आई थीं। उनकी फिटनेस देखकर फैंस हैरान रह गए थे कि उन्होंने इतने कम समय में खुद को कैसे फिट कर लिया। एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि उन्होंने क्रैश डाइट या जल्दबाजी में वजन घटाने की बजाय हेल्दी लाइफस्टाइल, संतुलित खानपान और नियमित वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान दिया।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी रखा फिटनेस का ध्यान
फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली आलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी हेल्दी आदतें नहीं छोड़ीं।
डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स की निगरानी में बैलेंस डाइट ली।
हफ्ते में लगभग छह दिन हल्का-फुल्का वर्कआउट किया।
हर ट्राइमेस्टर में अपनी कैलोरी इनटेक लगभग 10% बढ़ाई, ताकि शरीर को पर्याप्त पोषण और ऊर्जा मिल सके।

डिलीवरी के बाद अपनाया यह फिटनेस रूटीन
आलिया ने बताया कि डिलीवरी के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपना फिटनेस रूटीन शुरू किया।
रोजाना 15 मिनट की हल्की वॉक से शुरुआत की।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज और हल्के वर्कआउट को अपनी दिनचर्या में शामिल किया।
इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हुआ और धीरे-धीरे फिटनेस वापस आने लगी।
सास के लड्डू भी खाए, फिर भी नहीं बढ़ा वजन
आलिया ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया था कि उन्होंने अपनी सास Neetu Kapoor के बनाए हुए लड्डू भी खाए। हालांकि उन्होंने खाने में संतुलन बनाए रखा, इसलिए वजन बढ़ने की चिंता नहीं हुई।