24 APRFRIDAY2026 5:31:47 PM
Nari

1 करोड़ का बोनस मिलने वाली बात पर भड़के Dhurandhar के 'जमील जमाली' बोले- मेरे पास फूटी कौड़ी भी नहीं

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Apr, 2026 03:56 PM
1 करोड़ का बोनस मिलने वाली बात पर भड़के Dhurandhar के 'जमील जमाली' बोले- मेरे पास फूटी कौड़ी भी नहीं

नारी डेस्क: 'धुरंधर' में भले ही रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे लेकिन राकेश बेदी ने भी दर्शकों को उतना ही प्रभावित किया। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रूप में उनकी भूमिका दर्शकों की पसंदीदा बन गई है, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ़ मिल रही है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार,  फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच अभिनेता को सराहना के तौर पर ₹1 करोड़ का एक प्यारा सा बोनस भी दिया गया है। अब अभिनेता ने खुद सामने आकर 1 करोड़ रुपये के बारे में खुलासा किया है।

PunjabKesari

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' के मेकर्स राकेश बेदी की परफॉर्मेंस से इतने ज़्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने तारीफ़ और सम्मान के तौर पर उन्हें एक्स्ट्रा पेमेंट देने का फ़ैसला किया है। एक सूत्र ने बताया- "जमील जमाली के तौर पर राकेश बेदी ने दर्शकों को प्रभावित किया, उनका मनोरंजन किया और उनका दिल पूरी तरह से जीत लिया। उनके डायलॉग्स मीम की दुनिया में अमर हो गए हैं, जबकि सीक्वल में उनके किरदार से जुड़ा ट्विस्ट उनके प्रभाव को और भी ज़्यादा बढ़ा देता है। प्रोड्यूसर्स उनके उस हार्ड वर्क से बहुत ज़्यादा प्रभावित हुए, जो उन्होंने इस किरदार को इतना यादगार बनाने में लगाया था। आभार के तौर पर, उन्होंने उन्हें एक्स्ट्रा पेमेंट देने का फ़ैसला किया।"

PunjabKesari

राकेश बेदी ने अपने सोशल मीडिया सेगमेंट 'है चाय विद राकेश बेदी' में एक वीडियो शेयर किया जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। वीडियो में राकेश बेदी कहते नजर आए- "मुझे कई लोगों ने वीडियो भेजे और पूछा कि भाई, आपको 'धुरंधर' से 1 करोड़ रुपये का बोनस मिला है? तो भैया, वो पैसा कहां पड़ा है? किसके घर में रखा है या किसकी जेब में है, मुझे भी बता दो यार! मुझे जगह बता दो ताकि मैं जाकर वो पैसा निकाल लूं, क्योंकि मेरे बैंक अकाउंट में तो अब तक फूटी कौड़ी भी नहीं आई है और न ही वहां कुछ दिख रहा है।"

PunjabKesari
अंदरूनी सूत्र ने दावा किया था कि-"राकेश बेदी को 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए ₹50 लाख का पेमेंट किया गया था। दूसरे पार्ट की रिलीज़ और उसकी ऐतिहासिक सफलता के बाद, आदित्य धर - जिन्होंने इन फ़िल्मों को डायरेक्ट किया है और जो प्रोड्यूसर्स में से एक भी हैं - ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर उन्हें ₹1 करोड़ का चेक दिया। इस खबर के सामने आने के बाद लोग आदित्य धर की खूब तारीफ कर रहे थे और उन्हें नेक इंसान बता रहे थे। 

Related News