30 APRTHURSDAY2026 11:11:15 PM
Nari

जब जया बच्चन ने रेखा को घर पर बुलाकर कहा था- अमिताभ बच्चन मेरा था और मेरा ही रहेगा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Apr, 2026 05:54 PM
जब जया बच्चन ने रेखा को घर पर बुलाकर कहा था- अमिताभ बच्चन मेरा था और मेरा ही रहेगा

नारी डेस्क: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जया भादुड़ी आज 77 वर्ष की हो गयी। भले ही वह आज कल अपने गुस्से को लेकर चर्चाओं में बनी रही हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी जिंदगी में बड़ा तूफान आ गया था।  अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर से जुड़े  किस्से किसी से छिपे नहीं है।  अपने पति को किसी और के नजदीक देख जया बच्चन बुरी तरह से टूट गई थी। जब उनके सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने रेखा को घर पर बुलाकर जो कहा उसके बाद तीनों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। 

PunjabKesari
कुछ साल पहले लेखक और फ़िल्म विशेषज्ञ हनीफ़ ज़वेरी ने 'मेरी सहेली' पॉडकास्ट के एक एपिसोड में इस लव ट्राएंगल को लेकर खुलकर बात कही थी। जावेरी ने याद किया कि अमिताभ बच्चन और रेखा की नज़दीकियां 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान शुरू हुईं। उन्होंने कहा, - "वो लोग बहुत करीब आ गए और पता नहीं कैसे एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। लेकिन यह 100% था कि दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे। 'कुली' के सेट पर अमिताभ को लगी जानलेवा चोट के बाद हालात में ज़बरदस्त बदलाव आया"  । उन्होंने याद करते हुए बताया, "उस समय जया बच्चन ने बहुत अहम भूमिका निभाई वह अस्पताल में 24 घंटे उनके पास रहीं, उनकी देखभाल की डॉक्टरों से मिलीं... जब अमिताभ ने यह सब देखा, तो कुछ चीज़ें अपने आप बदलने लगीं, और वह रेखा से दूर होने लगे।"

PunjabKesari
ज़वेरी ने यह भी बताया था कि- "ऐसा कहा जाता है कि जया बच्चन ने एक बार रेखा को अपने घर पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था। उस समय अमिताभ बच्चन घर में नहीं थे। उनको अच्छे से खाना-वाना खिलाया गया, वहां की बहुत सारी गपशप हुई और गपशप करने के बाद, जब आखिरी बार जब जाने का टाइम आया तो जया बच्चन ने रेखा से कहा: 'देखो अमिताभ मेरा था, मेरा है और मेरा ही है...चाहे कुछ हो जाए मैं अमित को नहीं छोडूंगी'।  कहते हैं समझदार के लिए इशारा ही काफी होता है। इसके बाद से ही रेखा ने अमिताभ बच्चन से दूरी बना ली। 
 

Related News