12 MAYTUESDAY2026 8:20:57 AM
Life Style

Fit रहने के लिए अपनाए PM Modi के ये आसन योगा Tips

  • Edited By Monika,
  • Updated: 11 May, 2026 05:58 PM
Fit रहने के लिए अपनाए PM Modi के ये आसन योगा Tips

नारी डेस्क : Narendra Modi सिर्फ अपने भाषण से ही नहीं फिटनेस से भी लोगों को इंस्पायर्ड करते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि पीएम बहुत खास डाइट प्लान फॉलो करते होंगे लेकिन असल बात ये हैं कि वो डाइट के साथ योग आसन करना नहीं भूलते। कुछ योगासन तो उनकी डेली रूटीन में शामिल रहते हैं जो उन्हें हैल्दी भी रखते हैं और एनर्जी से भरपूर भी। अब आप ही सोच लें कि योग कितने फायदेमंद होंगे जो  इतना बिजी शेड्यूल होने के बावजूद  प्रधानमंत्री इसे करना नहीं भूलते। अगर फिट रहना है तो आप भी पीएम मोदी के ये आसन करना शुरू कर दें। 

1. पवनमुक्तासन (Wind-Relieving Pose)  जिसे पवनमुक्तासन भी कहते हैं, इससे गैस कब्ज की समस्या नहीं होती। पाचन सही रहता है। पीठ को आराम देने बॉडी को रिलेक्स करने का काम करता है। 

पवनमुक्तासन के फायदे

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है
गैस और कब्ज की समस्या कम कर सकता है
 कमर और पीठ को आराम देता है
 शरीर को रिलैक्स महसूस कराता है
पेट की मांसपेशियों को एक्टिव करता है।

2.वृक्षासन (Tree Pose) : जिसे   वृक्षासन  कहते हैं। यह एक  संतुलन बनाने वाला योगासन है। जो  शारीरिक और मानसिक दोनों फायदे देता है।  शरीर का balance और stability बेहतर होती हैपैरों, टखनों और घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती है।  तनाव और हल्की घबराहट कम करने में मदद मिल सकती है, शरीर की posture ठीक होता है और जांघों और कूल्हों में  flexibility बढ़ती है।

3.उष्ट्रासन (Camel Pose) एक बैक-बेंड योगासन है जिसमें शरीर ऊंट जैसी मुद्रा बनाता है। यह छाती, पेट और रीढ़ को खोलने वाला आसन माना जाता है। इससे रीढ़ (spine) और पीठ की flexibility बढ़ाता है। पेट के हिस्से में स्ट्रेच देकर पाचन को सहारा मिल सकता है।

4. सुखासन (Easy Pose) : यानि सुखासन करना बड़ा आसान है। इससे आपका मन शांत रहता है। तनाव और घबराहट कम होती हैं। रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है आप रिलेक्स महसूस करते हैं।

सुखासन के फायदे

मन को शांत और रिलैक्स रखता है
तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है
रीढ़ की हड्डी सीधी रखने में सहायक
 ध्यान और focus बढ़ाने में मदद करता है
मानसिक शांति महसूस होती है।

सादा खानपान भी है फिटनेस का बड़ा राज

Narendra Modi  खाने में तेल और चीनी का इस्तेमाल कम करते हैं। उनका आसान सादा कम मसालेदार होता है। जिसमें दालें अनाज, हरी सब्जियों का सूप, सलाद आदि शामिल रहता है।

Related News