24 APRFRIDAY2026 9:43:20 PM
Nari

फिल्म इंडस्टरी ने खो दिया एक महान हस्ती को, लंबी बीमारी के बाद दिग्गज एक्टर का निधन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Apr, 2026 08:15 PM
फिल्म इंडस्टरी ने खो दिया एक महान हस्ती को, लंबी बीमारी के बाद दिग्गज एक्टर का निधन

नारी डेस्क: ''गुमनामी'' और ''जुल्फिकार'' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज बंगाली अभिनेता बिप्लवदासगुप्ता का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दासगुप्ता पिछले कुछ समय से सर्जरी के बाद होने वाली स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। 
 

यह भी पढ़ें: रात-रातभर नहीं आती नींद तो यह है खतरे की घंटी, इसका ढूंढो पक्का इलाज
 

शुक्रवार को टॉलीगंज स्थित गोल्फ क्लब रोड आवास पर बेचैनी महसूस होने के बाद दासगुप्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दासगुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं। दासगुप्ता ने 'केमिस्ट्री मासी', 'जगमाया' और 'चेकमेट' जैसे टीवी धारावाहिकों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। दासगुप्ता के पार्थिव शरीर को 'टेक्नीशियन स्टूडियो' ले जाये जाने पर फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी जगत की हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 

Related News