03 MARTUESDAY2026 5:52:13 PM
Nari

करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, वीडियो Viral

  • Edited By Monika,
  • Updated: 03 Mar, 2026 04:08 PM
करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, वीडियो Viral

नारी डेस्क : पंजाबी सिंगर Karan Aujla इन दिनों अपने पी-पॉप कल्चर टूर के इंडिया लेग को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए उनके शानदार कॉन्सर्ट के बाद अब वह मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं। इसी बीच करण औजला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी दरियादिली ने फैंस का दिल जीत लिया है।

ऑटो में सफर के दौरान दिखाई इंसानियत

वायरल वीडियो में करण औजला मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में सफर करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ऑटो को रोकती है और चालक को पेंडिंग ट्रैफिक चालान के बारे में बताती है। जैसे ही करण औजला को इस बात का पता चला, उन्होंने बिना किसी देरी के न सिर्फ अपने ऑटो ड्राइवर बल्कि एक अन्य ऑटो चालक का भी पूरा बकाया जुर्माना भर दिया।

दोस्त ने शेयर किया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोग करण औजला की इस छोटी लेकिन दिल छू लेने वाली पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने की जमकर तारीफ, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “Gold hearted person। दूसरे ने कहा, लोगों की मदद करना ही इन्हें सबसे अलग बनाता है। एक अन्य फैन ने लिखा, ये देखकर दिल को सुकून मिल गया। फैंस करण औजला को ‘बड़े दिल वाला इंसान’ बताते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली कॉन्सर्ट भी रहा खास

करण औजला का दिल्ली में हुआ पी-पॉप कल्चर टूर का कॉन्सर्ट भी खासा चर्चा में रहा। इस शो में करीब 72 हजार लोग पहुंचे थे। इसी दौरान करण ने अपने डाई-हार्ड फैन तेजस सिंह को भी स्टेज से पहचाना और हजारों लोगों के सामने उनकी सिंगिंग की जमकर तारीफ की।

आगे किन शहरों में करेंगे परफॉर्म

दिल्ली के बाद करण औजला का पी-पॉप कल्चर टूर देश के कई बड़े शहरों में जारी रहेगा। वह 3 मार्च को मुंबई और पुणे में परफॉर्म करेंगे। इसके बाद 7 मार्च को अहमदाबाद, 14 मार्च को चंडीगढ़, 21 मार्च को इंदौर और 29 मार्च को बेंगलुरु में उनके कॉन्सर्ट होंगे। अप्रैल महीने में करण औजला 3 अप्रैल को कोलकाता, 5 अप्रैल को जयपुर, 10 अप्रैल को लखनऊ और 12 अप्रैल को लुधियाना में अपने फैंस के सामने लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे।

Related News