23 APRTHURSDAY2026 10:20:24 AM
Nari

बेहद काम के हैं ये 5 फूड्स, कहीं आप तो नहीं मानते इसे  दांतों का दुश्मन ?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Mar, 2026 07:37 AM
बेहद काम के हैं ये 5 फूड्स, कहीं आप तो नहीं मानते इसे  दांतों का दुश्मन ?

नारी डेस्क: अक्सर हमें बचपन से सिखाया जाता है कि कुछ खाने की चीजें दांतों को खराब कर देती हैं। लेकिन एक अनुभवी दंत चिकित्सक के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम गलतफहमी में नुकसानदेह मान लेते हैं, जबकि वे दांतों की सुरक्षा भी करती हैं।आइए जानते हैं वे 5 फूड्स कौन-से हैं जो हमारे दांतों को नुकसान नहीं फायदा देते हैं। 

PunjabKesari
पनीर (Cheese)

लोग सोचते हैं कि पनीर चिपचिपा होता है, इसलिए दांतों में फंसकर नुकसान करेगा। लेकिन सच्चाई यह है कि पनीर में कैल्शियम और फॉस्फेट भरपूर होते हैं, जो दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) को मजबूत बनाते हैं। यह मुंह में एसिड का असर भी कम करते है। छोटा सा टुकड़ा पनीर खाने से कैविटी का खतरा घट सकता है।


डार्क चॉकलेट

चॉकलेट का नाम सुनते ही कैविटी याद आती है। लेकिन कम शुगर वाली डार्क चॉकलेट में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम कर सकते हैं। ध्यान रखें मिल्क चॉकलेट या ज्यादा मीठी चॉकलेट नुकसानदेह हो सकती है।

PunjabKesari
 दही (Curd/Yogurt)

कुछ लोग सोचते हैं कि दही खट्टा होता है, इसलिए दांतों को नुकसान करेगा। लेकिन सादा दही में प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम होते हैं, जो मसूड़ों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। शुगर वाला फ्लेवर दही न लें, सादा दही बेहतर है।


नट्स (बादाम, अखरोट)

नट्स सख्त होते हैं, इसलिए लोग डरते हैं कि दांत टूट सकते हैं। लेकिन सीमित मात्रा में नट्स दांतों को मिनरल्स देते हैं और चबाने से लार बढ़ती है, जिससे सफाई होती है।


अचार

अचार में मौजूद सिरका अक्सर लोगों को डराता है, लेकिन पारंपरिक अचार का फर्मेंटेड नेचर आपके मुंह के अच्छे बैक्टीरिया के लिए बहुत अच्छा है। हर कोई एसिड से डरता है। लेकिन फर्मेंटेड खाना आपके ओरल माइक्रोबायोम को पोषण देता है वही अच्छे बैक्टीरिया जो कैविटी और मसूड़ों की बीमारी से बचाते हैं। आपके मुंह में हेल्दी बैक्टीरिया का एक इकोसिस्टम होता है जिसकी उसे ज़रूरत होती है।


याद रखें ये बातें

हर चीज की मात्रा मायने रखती है। खाने के बाद कुल्ला करना जरूरी है। दिन में दो बार ब्रश करना और नियमित डेंटल चेकअप जरूरी है। सिर्फ मीठा छोड़ देने से दांत सुरक्षित नहीं होते, सही खानपान और सफाई दोनों जरूरी हैं।

Related News