03 MARTUESDAY2026 8:56:15 PM
Nari

Isha Ambani के इस Necklace के आगे तो Nita Ambani की Jewellery भी फीकी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 03 Mar, 2026 06:14 PM
Isha Ambani के इस Necklace के आगे तो Nita Ambani की Jewellery भी फीकी

नारी डेस्क: अंबानी लेडीज के गहने अक्सर सुर्खियों में रहते हैं खासकर नीता अंबानी की ज्वैलरी तो ट्रेंड में ही रहती है लेकिन ज्वैलरी कलैक्शन के मामले में नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी कुछ कम नहीं है। छोटे भाई की शादी में ईशा ने एक नेकलेस पहना था जिसका नाम था गॉर्डन ऑफ लव। इस खूबसूरत बागीचेनुमा नेकलेस को बनाने में कारीगरों को 4 हजार घंटे लगे थे । इस नेकपीस को ज्वैलर्स कांतिलाल छोटेलाल ने बनाया था जिसमें हर तरह के गुलाबी,नीले,हरे नारंगी डायमंड को इस तरह सजाया था कि नेकलेस एक खूबसूरत बागीचे की तरह लग रहा था। नेकलेस से मैच करती ईशा ने ईयररिंग्स,रिंग्स भी पहनी थी।

इन रत्नों को लोग अपने ग्रहों के अनुसार पहनते हैं

ईशा के नवरत्न ज्वैलरी भी काफी लाइमलाइट में रही थी। नवरत्न से समझ गए होंगे कि इस मल्टी नेकलेस में हर तरह का रत्न रूबी, पन्ना, नीलम, पुखराज, हीरा, मोती, मूंगा, गोमेद जड़ा था जिसकी कीमत ही करोड़ों में थी। वैसे इन रत्नों को लोग अपने ग्रहों के अनुसार पहनते हैं बस इस हैवी नेकलेस को देखकर आइडिया लगा लीडिए ये कितना महंगा होगा।

बता दें कि ये रत्न सिर्फ चमक ही नहीं रखते बल्कि इंडियन कल्चर की झलक भी है। नेकलेस के साथ ईशा ने ईयररिंग्स को लग्जरी टच दिया, पर गौर करने वाली बात यह थी कि ईशा ने एक कान में पन्ना तो एक में हीरे वाला ईयररिंग्स पहना था। यह खूबसूरत ज्वैलरी वीरेन भगत लेबल की बताई गई थी। इसके साथ ईशा ने हीरों से जड़ा कमरबंध, रिंग्स और बैंगल्स पहने। आपको कौन सा नेकलेस पसंद आया गार्डन ऑफ लव या नवरत्न।   

Related News