12 MARTHURSDAY2026 11:49:48 PM
Life Style

‘वड़ा पाव गर्ल’ ने बदला धर्म बोलीं, मैं कल ब्राह्मण थी आज...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 20 Feb, 2026 12:50 PM
‘वड़ा पाव गर्ल’ ने बदला धर्म बोलीं, मैं कल ब्राह्मण थी आज...

नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर Chandrika Dixit एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से वे अपने पति युगम गेरा के साथ विवाद, मिस्ट्री मैन के साथ वायरल वीडियो और दूसरी शादी की चर्चाओं को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उनके धर्म परिवर्तन को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगीं। अब इन तमाम चर्चाओं पर चंद्रिका ने खुद सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

वायरल वीडियो में क्या बोलीं चंद्रिका?

चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे हाथ जोड़कर लोगों से अपील करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वे साफ तौर पर धर्म बदलने की अफवाहों को खारिज करती दिखीं। उन्होंने कहा, मुझे आपसे कुछ जरूरी बात करनी है। न तो मैं किसी राजनीतिक दल में हूं और न ही किसी संगठन से जुड़ी हूं। मेरे कुछ कैरेक्टर या वीडियो देखकर मेरे धर्म को जज न किया जाए। हाथ जोड़कर निवेदन है कि मुझे यह न सिखाया जाए कि धर्म कैसे निभाया जाता है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मैं कल भी ब्राह्मण थी और आज भी ब्राह्मण हूं। उन्होंने आगे कहा कि बाकी सभी आरोपों और सवालों के जवाब वे जल्द ही सामने रखेंगी।

पति युगम गेरा के आरोपों से शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि कुछ समय पहले चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो शेयर कर अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। इसके जवाब में युगम गेरा ने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे चुप नहीं बैठेंगे और उन्हें भी कई बातें पता हैं। युगम के इस बयान के बाद चंद्रिका के कथित अफेयर और मिस्ट्री मैन के साथ वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं। इसके बाद ही धर्म परिवर्तन से जुड़ी अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया।

यें भी पढ़ें : फेमस Actor का 53 साल की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी ने लें ली जान

सोशल मीडिया पर बंटे लोग

चंद्रिका के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स अभी भी पूरे मामले पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल चंद्रिका दीक्षित ने साफ कर दिया है कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है और अफवाहों से दूर रहना चाहती हैं। बाकी आरोपों की सच्चाई क्या है, इस पर अब सभी की नजर उनके अगले बयान पर टिकी है।

यें भी पढ़ें : कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते Actress ने ली अंतिम सांस, आखिरी ख्वाहिश भी रह गई अधूरी

Related News