19 FEBTHURSDAY2026 8:25:36 PM
Nari

सस्ते होने के बाद फिर महंगे हुए सोना-चांदी, जानें इन शहरों में कितना रेट

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 Feb, 2026 06:17 PM
सस्ते होने के बाद फिर महंगे हुए सोना-चांदी, जानें इन शहरों में कितना रेट

नारी डेस्क : आज 19 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 500 रुपये महंगा हुआ, जबकि चांदी में 1,000 से 2,000 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई। निवेशकों की नजर अमेरिका की महंगाई से जुड़ी अहम रिपोर्ट पर बनी हुई है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों पर दिख रहा है।

MCX पर आज का हाल

सोना (2 अप्रैल डिलीवरी)
पिछला बंद: ₹1,55,761 / 10 ग्राम
आज खुला: ₹1,55,132
लो: ₹1,55,116
हाई: ₹1,56,312
सुबह 10 बजे: ₹1,56,287 (₹526 की तेजी, 0.34%)

PunjabKesari

चांदी (5 मार्च डिलीवरी)

पिछला बंद: ₹2,44,268 / किलोग्राम
आज खुला: ₹2,42,439
इंट्राडे हाई: ₹2,46,214
सुबह 10:04 बजे: ₹2,45,300 (₹1,032 की तेजी, 0.42%)

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अमेरिका में महंगाई से जुड़ी रिपोर्ट से पहले डॉलर में मजबूती आई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हल्की कमजोरी दिखी
स्पॉट गोल्ड: $4,961.57 प्रति औंस (0.4% गिरावट)
स्पॉट सिल्वर: $76.83 प्रति औंस (0.5% गिरावट)
पिछले सत्र में चांदी में 5% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी।

यें भी पढ़ें : सभी को पसंद है सोना, मगर कुछ लोगों के लिए न पहनना ही है बेहतर, जानें वजह

आज विभिन्न शहरों में सोने के रेट

दिल्ली
22 कैरेट (स्टैंडर्ड गोल्ड): ₹1,13,192 / 8 ग्राम
24 कैरेट (प्योर गोल्ड): ₹1,23,472 / 8 ग्राम

मुंबई
22 कैरेट: ₹1,13,072 / 8 ग्राम
24 कैरेट: ₹1,23,352 / 8 ग्राम

चेन्नई
22 कैरेट: ₹1,13,832 / 8 ग्राम
24 कैरेट: ₹1,24,184 / 8 ग्राम

यें भी पढ़ें : पैरों में सोने के गहने पहनना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें पूरी वजह

हैदराबाद
22 कैरेट: ₹1,13,144 / 8 ग्राम
24 कैरेट: ₹1,23,352 / 8 ग्राम

निवेशकों के लिए संकेत

विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, डॉलर की चाल और वैश्विक संकेत सोने-चांदी की कीमतों को दिशा देंगे। अल्पकाल में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वैलर से ताज़ा रेट जरूर जांच लें।
 

Related News