12 MARTHURSDAY2026 1:15:33 PM
Life Style

Vijay से शादी के बाद कैसी लाइफ जी रही Rashmika? देवर ने शेयर किया Video

  • Edited By Monika,
  • Updated: 12 Mar, 2026 11:56 AM
Vijay से शादी के बाद कैसी लाइफ जी रही Rashmika? देवर ने शेयर किया Video

नारी डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद 4 मार्च को कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि शादी के बाद रश्मिका की लाइफ कैसी चल रही है। इसकी एक झलक हाल ही में सामने आए वीडियो में देखने को मिली है।

देवर आनंद ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, विजय के भाई Anand Deverakonda ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विजय, रश्मिका, आनंद और उनके कुछ दोस्त मस्ती में डांस करते और खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। सभी लोग बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और साथ में क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए।

गाने पर झूमता दिखा पूरा परिवार

वीडियो में विजय और रश्मिका, आनंद देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म “Epic – First Semester” के हाल ही में रिलीज हुए गाने “Sancharame” पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी लोग फुल मस्ती के मूड में दिख रहे हैं और माहौल बेहद चिल और खुशियों से भरा नजर आता है। फैंस को भी कपल का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

यें भी पढ़ें : पानी किस बर्तन में पीना सबसे सही? स्टील-ग्लास या तांबे के बर्तन में !

 

प्राइवेट रखी थी शादी

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हाल ही में कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं।

यें भी पढ़ें : इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है बच्चेदानी का कैंसर

 

लंबे समय से डेट कर रहे थे दोनों

बताया जाता है कि विजय और रश्मिका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा।
कई बार दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें भी सामने आईं, लेकिन कपल ने इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। आखिरकार शादी से ठीक पहले दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए।
 

Related News