13 APRMONDAY2026 9:34:09 PM
Life Style

कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा पर बन रही है  फिल्म, इसे लेकर प्रेमानंद जी ने दी थी चेतावनी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Apr, 2026 07:53 PM
कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा पर बन रही है  फिल्म, इसे लेकर प्रेमानंद जी ने दी थी चेतावनी

नारी डेस्क: भारतीय संत नीम करोली बाबा के जीवन और विरासत पर आधारित एक फिल्म पर काम चल रहा है। सोमवार को, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' नामक फिल्म का प्रोमो और पोस्टर जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीम करोली बाबा का दिव्य जीवन आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है। फिल्म के पोस्टर अनावरण के अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर और कलाकार उपस्थित थे।

PunjabKesari
इस प्रोजेक्ट में सुबोध भावे, हितेन तेजवानी और मोहित गुप्ता जैसे जाने-माने कलाकार शामिल हैं। कुछ हफ़्ते पहले, हितेन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया था। उन्होंने लिखा- "हमारी फिल्म 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' का पोस्टर आज लखनऊ में जारी किया गया। महाराज जी के आशीर्वाद और आप सभी के प्यार से, हमें उम्मीद है कि आप लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी और आप हमारी फिल्म पर अपना प्यार बरसाएंगे। हमारी पूरी टीम और मेरे लिए यह एक आनंदमय क्षण है। आभार।" बाबा नीम करोली धाम, कैंची, उत्तराखंड में नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित है। 

PunjabKesari
हालांकि इस फिल्म को लेकर प्रेमानंद जी महाराज जी ने चेतावनी जारी की थी। इस फिल्म को बनाने जा रहीं अनुप्रिया नागर हाल ही प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचीं और फिल्म के लिए मार्गदर्शन मांगा। महाराज जी ने उनसे कहा कि नीम करोली बाबा या किसी भी महापुरुष पर फिल्म को बनाते वक्त क्या सावधानियां बरतनी होंगी और एक्टर को क्या करना होगा। उन्होंने कहा-  महापुरुषों का अनुकरण करना कठिन होता है। कोई सांसारिकता न आए क्योंकि किसी भी महापुरुष के चरित्र को देखकर हमारे अंदर बैराग्य, भक्ति और ज्ञान- तीनों बातें आनी चाहिए।  हम कहीं कुछ ऐसा न कर दें जो महापुरुष के अभिनय से अलग हो जाए, और वो हमारे लिए अपराध बन जाए। इसलिए सावधान रहें।

Related News