नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Anushka Sharma न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी उनकी फिटनेस और ग्लो देखकर लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं। कई महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि आखिर अनुष्का खुद को इतना फिट और एनर्जेटिक कैसे रखती हैं। दरअसल, इसके पीछे उनकी नियमित एक्सरसाइज, योग और संतुलित डाइट का बड़ा योगदान है।
फिटनेस को लेकर बेहद सजग हैं अनुष्का शर्मा
Anushka Sharma हमेशा से हेल्दी लाइफस्टाइल को महत्व देती रही हैं। क्रिकेटर Virat Kohli से शादी के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर और अधिक ध्यान देना शुरू किया। दोनों ही हेल्दी खानपान और नियमित वर्कआउट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं। अनुष्का का मानना है कि फिट रहने के लिए सिर्फ जिम जाना ही काफी नहीं है, बल्कि सही खानपान और मानसिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है। यही वजह है कि वह योग, मेडिटेशन और हेल्दी डाइट को अपनी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा मानती हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी नहीं छोड़ा योग
अनुष्का ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिटनेस को प्राथमिकता दी थी। डॉक्टर की सलाह के अनुसार उन्होंने योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जारी रखी। उस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें वह योग करती नजर आई थीं। उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि योग उनकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक वह वही गतिविधियां करती थीं जो प्रेग्नेंसी से पहले करती थीं।
दिन की शुरुआत करती हैं हेल्दी ब्रेकफास्ट से
अनुष्का का मानना है कि सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है। इसलिए वह अपने दिन की शुरुआत हल्के लेकिन पोषण से भरपूर भोजन के साथ करती हैं। सुबह उठने के बाद वह ताजे फल, चिया सीड्स या फ्रूट जूस लेना पसंद करती हैं। इसके बाद उनके नाश्ते में टोस्ट, पनीर और नारियल पानी शामिल होता है। यह संयोजन शरीर को जरूरी प्रोटीन, फाइबर और हाइड्रेशन प्रदान करता है।
लंच में रखती हैं संतुलित और पौष्टिक भोजन
दोपहर के खाने में अनुष्का बहुत ज्यादा तैलीय या भारी भोजन से बचती हैं। उनका लंच साधारण लेकिन पोषण से भरपूर होता है। आमतौर पर वह दाल, दो चपाती, मौसमी सब्जियां और सलाद खाती हैं। यह भोजन शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स उपलब्ध कराता है। साथ ही पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
डिनर रखती हैं बेहद हल्का
फिटनेस एक्सपर्ट्स अक्सर रात का खाना हल्का रखने की सलाह देते हैं और अनुष्का भी इसी नियम को फॉलो करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह रात में बहुत हल्का भोजन लेना पसंद करती हैं। कई बार उनका डिनर सिर्फ एक गिलास दूध तक सीमित रहता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।
छोटे-छोटे हिस्सों में खाती हैं खाना
अनुष्का की डाइट की एक खास बात यह भी है कि वह एक साथ बहुत ज्यादा खाना खाने के बजाय दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन लेना पसंद करती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर बना रहता है और शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहती है। फिटनेस का राज सिर्फ डाइट नहीं, अनुशासन भी हैअनुष्का शर्मा की फिटनेस का रहस्य केवल उनकी डाइट तक सीमित नहीं है। नियमित योग, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, मानसिक शांति और हेल्दी लाइफस्टाइल उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा हैं।
यही वजह है कि दो बच्चों की मां बनने के बाद भी वह खुद को फिट, एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रखने में सफल रही हैं। उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल उन लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है जो बिना किसी क्रैश डाइट के स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं।