05 JUNFRIDAY2026 4:05:17 PM
Nari

50 करोड़ के ड्रीम होम के मालिक बने अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन, इस काम से मिली पहचान

  • Edited By Monika,
  • Updated: 02 Jun, 2026 01:45 PM
50 करोड़ के ड्रीम होम के मालिक बने अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन, इस काम से मिली पहचान

नारी डेस्क : टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता परमीत सेठी के बेटे आर्यमन सेठी सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। यूट्यूब व्लॉगिंग के जरिए लाखों लोगों का दिल जीत चुके आर्यमन इन दिनों अपने नए ड्रीम होम को लेकर सुर्खियों में हैं।

PunjabKesari

हाल ही में आर्यमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की। आर्यमन ने बताया कि उन्होंने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वीडियो में उन्होंने अपने निर्माणाधीन बंगले की झलक दिखाते हुए घर का छोटा-सा टूर भी कराया।

यें भी पढ़ें : Cervical की Problem से राहत पाने के लिए करे ये उपाय, जल्द गायब होगा दर्द

आर्यमन ने बताया कि उनका यह ड्रीम होम अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है और निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि वह उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब यह घर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। खास बात यह है कि भविष्य में वह अपनी मंगेतर योगिता के साथ इसी घर में रहने वाले हैं।

PunjabKesari

व्लॉग में आर्यमन ने अपने परिवार से जुड़ी एक खास बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने भी साथ में दो बंगले खरीदे हैं, जो एक-दूसरे के बिल्कुल पास स्थित हैं। आर्यमन का नया घर भी उन्हीं के पड़ोस में है। उनका कहना है कि परिवार के करीब रहना उनके लिए बेहद खास है और वह हमेशा अपने माता-पिता के साथ मजबूत जुड़ाव महसूस करते हैं।

यें भी पढ़ें : हमेशा भिगोकर खाने चाहिए ये 6 Foods, पेट रहेगा हल्का और सेहत होगी मजबूत

 

वीडियो में परिवार के साथ बिताए गए कई खूबसूरत और यादगार पल भी देखने को मिले। अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी और आर्यमन की शानदार बॉन्डिंग ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग आर्यमन को उनके नए घर के लिए बधाइयां दे रहे हैं और उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी भेज रहे हैं।

Related News