नारी डेस्क : मुल्तानी मिट्टी को अक्सर लोग सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका संबंध आपकी ऊर्जा और भाग्य से भी जोड़ा जाता है? वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी न केवल त्वचा को निखारती है बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता बढ़ाने में भी मददगार मानी जाती है।
क्यों खास है मुल्तानी मिट्टी?
मुल्तानी मिट्टी को ज्योतिष शास्त्र में पृथ्वी तत्व का प्रतीक माना जाता है, जो स्थिरता, धैर्य और संतुलन का संकेत देता है। यह न सिर्फ घर के वातावरण को शांत और सकारात्मक बनाने में मददगार मानी जाती है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती है। यही कारण है कि आज इसे केवल ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रभावी एनर्जी बैलेंसिंग टूल के रूप में भी देखा जाने लगा है। मुल्तानी मिट्टी के असरदार उपाय।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए
मुल्तानी मिट्टी का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए भी किया जाता है। अगर घर में बार-बार तनाव, आर्थिक परेशानी या कामों में रुकावट आ रही है, तो मुख्य दरवाजे पर पानी में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर छिड़काव करना लाभकारी माना जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा कम होने में मदद मिलती है।
पौधों के साथ करें इस्तेमाल
वास्तु के अनुसार पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी को गमले की मिट्टी में थोड़ा सा मिलाने से पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है और आसपास का वातावरण भी अधिक शुद्ध व सकारात्मक बना रहता है।
बेडरूम में रखें
आजकल तनाव और अनिद्रा की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी को बेडरूम में रखने से मानसिक शांति मिलने और नींद में सुधार होने में मदद मिल सकती है, जिससे वातावरण अधिक सुकूनभरा महसूस होता है।

कार्यस्थल पर भी रखें
आजकल तनाव और अनिद्रा की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी को बेडरूम में रखने से मानसिक शांति मिलने और नींद में सुधार होने में मदद मिल सकती है, जिससे वातावरण अधिक सुकूनभरा महसूस होता है।
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
ये उपाय आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं
इसे किसी मेडिकल या वैज्ञानिक उपचार का विकल्प न समझें
स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
मुल्तानी मिट्टी सिर्फ स्किन केयर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके घर और मन की ऊर्जा को संतुलित करने का एक सरल उपाय भी मानी जाती है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।