24 JUNWEDNESDAY2026 8:53:38 PM
Life Style

बांके बिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा, कई श्रद्धालुओं के घायल होने से मची अफरा-तफरी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jun, 2026 08:04 PM
बांके बिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा, कई श्रद्धालुओं के घायल होने से मची अफरा-तफरी

नारी डेस्क: मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर के पास एक  घर का छज्जा गिर गया जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 4 से 6 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से दहशत फैल गई है। 


यह भी पढ़ें: यात्रियों की मौज, Indian Railways सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के लिए चलाएगी स्पेशल ट्रेन
 

बताया जा रहा है कि मंदिर के बिल्कुल नजदीक एक निजी मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा।  छज्जे पर बड़ी संख्या में बंदर बैठे हुए थे, जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया।  छज्जा पहले से कमजोर था, जिस कारण वह गिर गया। घटना के समय मंदिर के निकास द्वारा गेट नं. 4 में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी थी और छज्जा गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।
 

यह भी पढ़ें: खतरनाक Infection ने ली मासूम बच्ची की जान, 10 साल पहले इसने ली थी 2 लाख लोगों की जान
 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे ने एक बार फिर मंदिर क्षेत्र में पुराने और जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  बांके बिहारी मंदिर में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालू यहां आते हैं। 
 

Related News