23 JULTHURSDAY2026 12:53:42 PM
Life Style

भूलकर भी बेड के पास न रखें दवाइयां, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

  • Edited By Monika,
  • Updated: 21 Jul, 2026 12:37 PM
भूलकर भी बेड के पास न रखें दवाइयां, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

नारी डेस्क : दवाइयां हमारी रोजमर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा हैं और अक्सर लोग सुविधा के लिए इन्हें बिस्तर, सिरहाने या तकिए के पास रख देते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाएं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में दवाइयों को रखने की जगह को लेकर कुछ विशेष मान्यताएं बताई गई हैं। माना जाता है कि दवाइयों का संबंध बीमारी और उपचार से होता है, इसलिए इन्हें सही स्थान पर रखना सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक माना जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार दवाइयां कहां रखनी चाहिए और किन जगहों पर रखने से बचना चाहिए।

सिरहाने दवाई रखने की क्यों मानी जाती है मनाही?

कई लोग रात में जरूरत पड़ने की वजह से दवाइयों को बिस्तर के पास या तकिए के नीचे रख लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि बीमारी से जुड़ी वस्तुओं को सोने की जगह के आसपास रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव, बेचैनी और चिंता जैसी समस्याएं बढ़ने की मान्यता है।

PunjabKesari

रसोई में दवाइयां रखने से बचें

वास्तु शास्त्र में रसोई को अन्नपूर्णा का स्थान और घर का सबसे पवित्र हिस्सा माना गया है। इसलिए जहां भोजन तैयार होता है, वहां दवाइयां रखना उचित नहीं माना जाता। ऐसी मान्यता है कि इससे घर के स्वास्थ्य और सकारात्मक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

यें भी पढ़ें : सिर्फ दर्द नहीं, ये 7 लक्षण भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का संकेत

 

पूजा घर से रखें दूर

पूजा स्थल को सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति का केंद्र माना जाता है। वास्तु के अनुसार दवाइयों को मंदिर या पूजा घर में अथवा उसके आसपास रखने से बचना चाहिए। इसके बजाय उन्हें किसी साफ, सूखी और व्यवस्थित अलमारी या कैबिनेट में रखना बेहतर माना जाता है।

PunjabKesari

धन रखने वाली जगह पर न रखें दवाइयां

वास्तु मान्यताओं के अनुसार जिस स्थान पर नकदी, गहने या अन्य कीमती सामान रखा जाता है, वहां दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

 

दवाइयां रखने की सही जगह क्या है?

दवाइयों को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां साफ-सफाई बनी रहे, नमी न हो और जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से निकाला जा सके। मेडिसिन बॉक्स या अलग कैबिनेट में दवाइयों को व्यवस्थित रखना सबसे अच्छा माना जाता है। साथ ही समय-समय पर उनकी एक्सपायरी डेट भी जांचते रहें, ताकि जरूरत के समय सुरक्षित दवाइयों का ही इस्तेमाल हो।

Related News