01 JULWEDNESDAY2026 4:37:03 AM
Life Style

Salman Khan की भांजी ने कह दी ऐसी बात, जो आज तक किसी Star Kid ने नहीं कही!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 09 Jun, 2026 06:17 PM
Salman Khan की भांजी ने कह दी ऐसी बात, जो आज तक किसी Star Kid ने नहीं कही!

नारी डेस्क : सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी इंडस्ट्री में एक्टिव है आए दिन इवेंट में फैमिली के साथ नजर आती है हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म पर ऐसी बात बोल दी जिसकी बात शायद अब तक किसी ने नहीं की। आपने अक्सर नेपोटिज्म पर बहस छिड़ते देखा होगा। इस पर बड़े स्टारकिड्स बात करने से बचते ही है या फिर अपने स्ट्रगल को भी बड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन सलमान खान की भांजी ने सब सच-सच बताया।

PunjabKesari

फिल्म 'फर्रे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अलीजेह अग्निहोत्री ने वैरायटी इंडिया को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बिना शर्म झिझक के ये स्वीकार किया कि एक बड़े फिल्मी बैकग्राउंड से होने के कारण उनका सफर दूसरों के मुकाबले बेहद आसान रहा है। उन्होंने ये भी माना कि जब आपको सब कुछ थाली में सजाकर मिला हो तो आपके पास काम में नाकाम होने का कोई बहाना नहीं बचता। अलीजेह जमीन से जुड़ी सोच रखती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या एक नामी फिल्मी परिवार से आने की वजह से उनकी राह आसान हुई, तो उन्होंने बेहद ईमानदारी से इसका जवाब दिया और कहा कि जब वह ऑडिशन के लिए जाती हैं और वहां दूसरे कलाकारों को संघर्ष करते और अपना परिचय देते देखती हैं तो उनके मन में एक गहरा ग्रेटीट्यूड आता है।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

क्योंकि उन्हें लगता है कि भले ही फिल्म में काम करना सबके लिए मुश्किल है लेकिन जो फैसिलिटी, पहुंच और आराम हम जैसे बच्चों को मिलता है वो दूसरों बच्चों को नहीं मिल सकता। जिन लोगों को हर महीने किराए या बुनियादी जरूरतों की चिंता नहीं होती, उनका स्ट्रगल उन लोगों से कहीं कम है जो बिल्कुल अकेले इस इंडस्ट्री में पैर जमाने आते है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह लगातार जिस चुनौती से जूझती है वो ये कि ऐसे माहौल में लोग आपकी पहचान हमेशा किसी और से जोड़कर देखते हैं।

PunjabKesari

अलीजेह के मुताबिक, वह अपनी खुद की एक अलग पहचान कायम करना चाहती हैं। वह जानबूझकर ऐसे फैसले ले रही हैं और खुद को इस तरह पेश कर रही हैं जिसकी उम्मीद आमतौर पर लोगों को नहीं होती। वह नहीं चाहतीं कि दर्शक उनके बारे में पहले से ही कोई गलत धारणा बना लें, इसलिए वह बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ा रही हैं।

यें भी पढ़ें : पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज! इसके पीछे छिपे हो सकते हैं कई कारण

दिलचस्प बात यह है कि अलीजेह खुद को परखने के लिए अपने परिवार के पैमाने नहीं चुनतीं। वह मानती हैं कि उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के अंदर के लोगों या उनके अपने परिवार की मंजूरी से कहीं ज्यादा मायने यह रखता है कि आम दर्शक उनके काम के बारे में क्या सोचते हैं क्योंकि आखिर में जनता का फैसला ही ये तय करता है कि आप असल में कितने सक्सेसफुल हो।

Related News