07 MAYTHURSDAY2026 10:02:19 PM
Life Style

खौफनाक हादसा... एक रसगुल्ले के लिए Caterer  ने शादी में  आए बच्चे को फेंक दिया जलते तंदूर में

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Apr, 2026 12:36 PM
खौफनाक हादसा... एक रसगुल्ले के लिए Caterer  ने शादी में  आए बच्चे को फेंक दिया जलते तंदूर में

नारी डेस्क: आज कल लोगों में इंसानियत खत्म ही हो गई है, जरा सी बात पर किसी की भी जान ले ली जाती है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया । एक शादी समारोह के दौरान 11 वर्षीय एक बच्चे को रसगुल्ला खाने पर जलते तंदूर में फेंक दिया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 
 

यह भी पढ़ें:  एक तरफ कैंसर, दूसरी तरफ पत्नी के पैरों में कांटे... इरफान खान का यह दर्द सुन भर आई आंखें
 

यह घटना 15 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार 11 वर्षीय चमन उर्फ अमर अपने ननिहाल में रह रहा था। वह अपनी नानी के साथ  एक रिश्तेदार की शादी में गया था जहां वह बार- बार रसगुल्ला ख रहा था। आरोप है कि भोजन स्थल पर बार-बार रसगुल्ला निकालने से नाराज 'कैटरिंग' ठेकेदार ने पहले बच्चे को डराया और फिर उठाकर जलते तंदूर पर बिठा दिया। इसी दौरान बच्चा अनियंत्रित होकर तंदूर के भीतर गिर गया। 
 

यह भी पढ़ें:  अच्छी नहीं है बार- बार उंगलियां चटकाने की लत, यह धीरे-धीरे शरीर का कर देती है नुकसान
 

चीख सुनकर परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह चेहरे से कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन उसे पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। सीओ ने बताया कि बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Related News