19 MAYTUESDAY2026 6:02:58 PM
Nari

क्या 9 साल बाद टूट जाएगी भारती-हर्ष की शादी? तलाक पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 May, 2026 04:08 PM
क्या 9 साल बाद टूट जाएगी भारती-हर्ष की शादी? तलाक पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

नारी डेस्क : मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh हमेशा अपने मजेदार अंदाज और कॉमेडी से फैंस का दिल जीतती हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल होने लगीं कि उनकी और उनके पति Haarsh Limbachiyaa के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। इन अफवाहों ने फैंस को हैरान कर दिया। हालांकि अब खुद भारती सिंह ने सामने आकर इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

हम दोनों के बीच दरारें आने लगी हैं

अपने यूट्यूब व्लॉग में भारती सिंह ने पहले मजाकिया अंदाज में उन्हीं अफवाहों का जिक्र किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। उन्होंने कहा, दोस्तों, मैं अब हर्ष के साथ नहीं रह सकती क्योंकि हमारे बीच दरारें आने लगी हैं, इरिटेशन होने लगी है।  भारती की ये बातें सुनकर कुछ देर के लिए फैंस भी चौंक गए, लेकिन आगे उन्होंने साफ कर दिया कि वह सिर्फ मजाक कर रही थीं।

PunjabKesari

हम कभी अलग नहीं हो सकते

भारती सिंह ने सभी अफवाहों को गलत बताते हुए कहा, ऐसी बहुत सारी घटिया न्यूज आ रही हैं जो बिल्कुल गलत हैं। हम दोनों कभी अलग नहीं हो सकते, शायद मर कर भी नहीं। उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और दोनों अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

यें भी पढ़ें : “मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना”, मौत से पहले दोस्त को भेजा था Twisha Sharma ने दर्दभरा मैसेज

फेक न्यूज फैलाने वालों पर उतारा गुस्सा

भारती ने फेक न्यूज फैलाने वाले पोर्टल्स पर भी गुस्सा उतारा कहा, हमारे घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे हैं और लोग कह रहे हैं रिश्ते में खटास आ गई है। उन्होंने बताया कि व्लॉग में कही गई छोटी-छोटी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है और फिर उन्हें बड़ी खबर बना दिया जाता है। आखिर में भारती ने हंसते हुए कहा, आप लोग इतने फनी हो कि कहीं Kapil Sharma से भी आगे न निकल जाओ। उनका इशारा उन लोगों की तरफ था जो बिना सच्चाई जाने मनगढ़ंत कहानियां बनाकर वायरल कर देते हैं।

PunjabKesari

कैसे शुरू हुई थी भारती और हर्ष की लव स्टोरी?

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की मुलाकात टीवी शो Comedy Circus के दौरान हुई थी। उस समय हर्ष शो के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे। काम के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। साल 2017 में दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी की थी। आज दोनों अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं और टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं।

Related News