
नारी डेस्क: शराब की आदत सिर्फ उस इंसान का शरीर ही नहीं खराब करती बल्कि हर उस इंसान का जीवन बर्बाद कर देती है जो शराब पीने वाले से जुड़ा होता है। पिता की शराब की आदत तो कुछ बच्चों का बचपन ही छिन लेती है। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला अलीगढ़ में जहां अपने पिता की शराब छुड़ाने के लिए 9 साल की बच्ची कांवड़ा यात्रा कर रही है। उसकी कहानी जिसने सुनी वह भावुक हो गया।
यह भी पढ़ें: अब गैंगस्टर के टारगेट में आई पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना
वह बच्ची भगवान के पास सच्ची श्रद्धा के साथ कांवड़ उठाए जा रही है, सिर्फ इसलिए ताकि उसके पिताजी शराब पीना छोड़ दें और उसके माता-पिता दोनों खुश रह सकें। अलीगढ़ के गंभीरपूरा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उस समय लोग हैरान रह गए जब दिल्ली से नाना-नानी के घर आई 9 वर्षीय बच्ची अपने कांपते हाथों से कांवड़ उठाकर महादेव की शरण में पहुंची। उसने महादेव को जल चढ़ाकर मन्नत मांगी कि भोलेनाथ मेरे पापा की दारू छुड़ा दो।
यह भी पढ़ें: आपके जोड़ों के दर्द का कारण कहीं कॉफी तो नहीं ? डॉक्टरों की 5 चेतावनियों पर दें ध्यान
परिवार वालों ने बताया कि बच्ची अपने पिता की शराब की लत से बेहद परेशान है। इस कारण घर में तनाव रहता है, ऐसे में इस बच्ची ने सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा करने का संकल्प लिया। उसको विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ उसकी बात जरूर सुनेंगे और उसके पापा शराब छोड़ देंगे। इस बच्ची की कहानी जानने के बाद लोग दुआ कर रहे हैं कि इस बच्ची की प्रार्थना कबूल की जाए।