02 MARMONDAY2026 5:22:43 PM
Nari

स्कूल में शरारतें करने के बाद 13 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, माता-पिता की डांट के डर से उठाया कदम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Mar, 2026 03:31 PM
स्कूल में शरारतें करने के बाद 13 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, माता-पिता की डांट के डर से उठाया कदम

नारी डेस्क:  महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 13 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि स्कूल में की गई शरारतों के कारण माता-पिता की डांट के डर से उसने ऐसा किया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात श्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वागले एस्टेट इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि मुलुंड के एक स्कूल में पढ़ने वाला रुद्र राकेश सिंह तीसरी मंजिल स्थित अपने आवास पर छत के पंखे से लटका हुआ मिला। 
 

यह भी पढ़ें:  बैंक बैलेंस नहीं मन की खुशी है जरूरी... महिलाओं को अंदर से अमीर बनाने के टिप्स
 

अधिकारी के अनुसार रुद्र के पिता ने पुलिस को सूचित किया था कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने हाल में उन्हें सहपाठियों के साथ शरारतें करने की उनके बेटे की आदत के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा-  "पिता शहर से बाहर थे, इसलिए मां स्कूल गई थीं। उन्होंने किशोर को फटकार लगाई और उसे बताया कि उन्होंने उसके व्यवहार की शिकायत उसके पिता से कर दी है।" 
 

यह भी पढ़ें:  क्या आपकी उम्र अच्छी तरह बढ़ रही है? पता लगाने के लिए करवाएं ये 5 टेस्ट 
 

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता की डांट-फटकार के डर से छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि किशोर को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे ठाणे सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related News