23 FEBMONDAY2026 12:18:44 PM
Life Style

अब आर्मी स्कूल भी नहीं सेफ, दो और स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Feb, 2026 10:31 AM
अब आर्मी स्कूल भी नहीं सेफ, दो और स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नारी डेस्क: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।  दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 

यह भी पढ़ें: सुबह का नाश्ता कर देते हो मिस, तो पहले समझ लो न्यूरोलॉजिस्ट की ये बात
 

 स्कूल प्रशासन ने सुबह प्राधिकारियों को मेल की सूचना दी। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- ''हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है।'' 
 

यह भी पढ़ें: क्या सच में 1 लाख के नीचे पहुंच जाएगा सोना ? यहां समझिए पूरी बात
 

अधिकारी ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

Related News