09 FEBMONDAY2026 12:53:16 PM
Life Style

1:11 pm पर होगा धमाका... दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों काे तुरंत निकाला गया बाहर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Feb, 2026 11:15 AM
1:11 pm पर होगा धमाका... दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों काे तुरंत निकाला गया बाहर

नारी डेस्क: दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने वाली धमकी मिली, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया। खबरों के अनुसार करीब नौ स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिनकी पुष्टि बाद में पुलिस सूत्रों ने की।   इसके बाद  सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रशासन ने अभिभावकों को तुरंत सूचित किया है। 

PunjabKesari
जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल और सीएम स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें:  आपके बच्चे को भी हो गया है डिजिटल जुनून? तो उसे सजा ना दो उसकी तकलीफ समझो

धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान, अफजल गुरु की याद में, 1:11 pm पर धमाका होगा, 13 फरवरी को 1:11 pm पर  संसद में ब्लास्ट होगा, पंजाब है खालिस्तान, खालिस्तान नेशनल आर्मी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर परिसर में तुरंत गहन तलाशी अभियान शुरू किया। आगे की जांच जारी है।
 

Related News