
नारी डेस्क: स्कूलों को धमकियां मिलने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 25 से अधिक स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद परिसरों को खाली करा लिया गया है और तलाश अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें: 37 साल बाद कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण
अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के 15 से अधिक और वडोदरा के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही बम तलाश एवं निष्क्रिय दस्ते (बीडीडीएस) की टीम तलाश अभियान के लिए तुरंत मौके पर पहुंचीं और काम शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 7 मजदूर जले जिंदा
मेल में लिखा है कि 'गुजरात खालिस्तान बनेगा और हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे' । हर बार की तरह मेल में दोपहर 1.11 मिनट पर ब्लास्ट करने की बात की गई थी। इन धमकी भरे मेल आने के बाद हड़कंप मच गया । अहमदाबाद की जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है उनमें डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, एशिया स्कूल, ए-वन स्कूल, अंकुर इंटरनेशनल स्कूल, संत कबीर स्कूल, सिल्वर बेल स्कूल और ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।