
नारी डेस्क: देश के जिस तरह के हालता हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि हमारी बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। अब आंध्र प्रदेश की एक घटना ने हर माता- पिता की चिंता बढ़ा दी है। यहां लापता हुई सात साल की बच्ची का पड़ोसी ने कथित तौर पर रेप किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बच्ची का शव उसके घर के अंदर एक ड्रम से बरामद किया।
यह भी पढ़ें: रात को अचानक धड़ाम हो गए सोने- चांदी के Rate
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को नीरुगट्टुवारीपल्ली गांव में हुई, जब बच्ची शाम करीब 4 बजे लापता हो गई। उसके परिवार ने शाम करीब 7 बजे शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु किया। जांच के दौरान, पुलिस को एक पड़ोसी का व्यवहार संदिग्ध लगा। छानबीन करनक पर उसके घर में एक प्लास्टिक ड्रम के अंदर बच्ची का शव मिला।
यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता, ब्लड प्रेशर बढ़ने से सलीम जी की ब्रेन में हुई ब्लीडिंग
पुलिस ने बताया- "मौत का कारण डूबना है, और सेक्सुअल असॉल्ट के निशान हैं। आरोपी ने बच्ची की हत्या की और उसके शव को अपने घर के अंदर एक ड्रम में छिपा दिया।" पीड़िता के घर के सामने रहने वाले आरोपी की पहचान CCTV फुटेज में हत्या की पुष्टि होने के बाद हुई, जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल जांच शुरू की। घटना सामने आने के बाद इलाके में बहुत ज़्यादा टेंशन हो गई, आरोपी के घर के पास बड़ी भीड़ जमा हो गई और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस ने मर्डर, रेप और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।