
नारी डेस्क : फैशन की बात हो और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को पर ध्यान न जाए ऐसा तो हो नहीं सकता। एक के बाद एक अलग-अलग लुक में प्रियंका ने इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर की लेकिन येलो कलर के साड़ी इंस्पायर्ड गाउन में तो सारी नजरें उन पर ही ठहर गईं।
‘द ब्लफ’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद पार्टी लुक
प्रियंका ने अपनी फिल्म 'द ब्लफ' के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद की पार्टी के लिए डिजाइनर गौरव गुप्ता साड़ी इंस्पायर्ड गाउन चूज किया। गाउन को वन शोल्डर रखते हुए नीचे कॉर्सेट स्टाइल डिटेलिंग दी गई है। ऊपर प्लीटेड पैटर्न में पल्लू जैसा डिजाइन बनाया। जिसे वेस्ट पर नॉट देकर मिनी स्कर्ट से अटैच किया। इस ड्रेप्ड स्टाइल साड़ी गाउन में ग्लैमर का टच थाई- हाई स्लिट कट ने दिया। बैक पर ट्रेल अटैच है, वहीं लंबे पल्लू वे ड्रामेटिक वाइब्स दी. जिसे प्रियंका ने सिर पर कैरी किया।

₹6.6 लाख का मिनी ट्रेजर चेस्ट बैग
आउटफिट तो क्लासी थी है लेकिन उनके मिनी ट्रेजर चेस्ट बैग ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी. क्रिस्टल से सजे इस ब्रास बैग को अमेरिकी लग्जरी ब्रांड Judith Leiber ने डिजाइन किया है। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बैग का हैंडल ब्रास का है और हार्ट शेप ब्राड पैडलॉक दिया है। कलरफुल जेम्स और डार्क हेमेटाइट क्रिस्टल से बैग को सजाया गया। इसकी 7295 डॉलर यानी 6,63,623 रुपये बताई जा रही है।
रॉयल ब्लू लुक में भी किया इम्प्रेस
राॅयल ब्लू आउटफिट पहनकर तो प्रियंका छा गई। को-ऑर्ड सेट टॉप को रफल डिटेल दी गई और नेकलाइन पर बो- टाई डिजाइन बनाया। फुल बेल स्लीव्स का डिजाइन भी यूनिक लगा. साथ में प्लीट्ड स्कर्ट को पेयर किया। पीसी ने कांट्रास्ट करते हुए रेड पंप हील्स पहनी। हाथ में पकड़ा लग्जरी ब्रांड Judith Leiber का स्टेटमेंट पैरट- शेप मिनी बैग ने तो हर किसी ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर जिसकी कीमत 5 लाख रुपये दी गई है।
आर्मर यानी कवच-इंस्पायर्ड ड्रेस
प्रियंका के ब्लैक और डार्क ब्राउन शेड वाले आर्मर या कहें कवच वाले लुक को डिजाइनर ने ऑस्ट्रेलियाई कारीगरों के सहयोग से बनाया। जिसे हाथ से डिजाइन करने में तीन महीने से ज्यादा का समय लगा. लुक को स्टाइलिश थाई- हाई स्लिट कट ने बनाया। बैक में लॉन्ग ट्रेल दी है। सिल्वर टोन वाला चोकर सेट को साथ में पेयर किया जिसके सेंटर में बड़ा- सा डार्क स्टोन लगा है।
कॉर्सेट स्टाइल ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज
प्रियंका के इस कॉर्सेट स्टाइल बॉडी स्ट्रक्टर ड्रेस को ही देख लीजिए जिसकी बैक पर डोरी वाला डिजाइन बनाया गया। साथ में फ्लोरल लेस पैटर्न वाला हाई नेक स्टाइल हाफ स्लीव्स श्रग को स्टाइल किया। लुक में ग्लैम जोड़ने का काम किया थाई- हाई स्लिट कट रफल स्कर्ट ने। प्रियंका ने मिनिमल जूलरी को साथ में पेयर किया।