11 FEBWEDNESDAY2026 8:58:45 PM
Life Style

कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में चली अंधाधुंध गोलियां,  छोटे बच्चों और Teachers को बनाया बंधक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Feb, 2026 06:56 PM
कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में चली अंधाधुंध गोलियां,  छोटे बच्चों और Teachers को बनाया बंधक

नारी डेस्क:  कनाडा के बाद अब थाईलैंड से दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार शाम को थाईलैंड के एक स्कूल में कुछ अनजान बंदूकधारियों ने  घुसकर फायरिंग की और  स्टूडेंट्स और टीचर्स को बंधक बना लिया। यह घटना शाम को हुई जब स्टूडेंट्स मलेशिया बॉर्डर से लगे थाईलैंड के सोंगखला प्रांत के हाट याई जिले के पटोंग प्रथन खिरिवात स्कूल से निकल रहे थे।

 पुलिस ने बताया कि बंधक बनाए गए सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स को रिहा कर दिया गया है। बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है। ऑफिशियल रिपोर्ट्स में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों के घायल होने का शक है। खबर है कि स्कूल के हेडमास्टर को गोली लगी, जबकि एक सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि एक गोली उनके पेट को छूकर निकल गई। फायरिंग के बाद कई स्टूडेंट्स और टीचर्स को बंधक बना लिया गया।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में  सैकड़ों बच्चे स्कूल से भागते हुए दिखे, जब हथियारबंद पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को काबू में करने के लिए स्पेशल फोर्स ने स्कूल को घेर लिया। रेस्क्यू टीमों ने कैंपस में जमा लोगों को निकाला। द नेशन थाईलैंड की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों से सुरक्षा के लिए स्कूल और आस-पास के इलाकों की ओर जाने वाले रास्तों से बचने की अपील की गई। बता दें कि साल 2022 में देश के पूर्वी हिस्से में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी में बंदूक और चाकू से हमला कर 22 बच्चों सहित 36 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
 

Related News