05 MARTHURSDAY2026 2:05:37 PM
Life Style

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या, तीखे बयान देती थी नैन्सी ग्रेवाल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Mar, 2026 10:29 AM
कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या, तीखे बयान देती थी नैन्सी ग्रेवाल

नारी डेस्क:   कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई। विंडसर की रहने वाली 45 साल की  नैन्सी ग्रेवाल, जो एक YouTuber के तौर पर जानी जाती थीं, पर मंगलवार रात हमला हुआ। ग्रेवाल सोशल मीडिया पर अपने तीखे बयानों के लिए भी जानी जाती थीं, जिसके चलते वह कई लोगों के निशाने पर थी। 

PunjabKesari
लासेल पुलिस सर्विस के मुताबिक टॉड लेन के 2400 ब्लॉक में रात 9:30 बजे से पहले चाकूबाजी की एक रिपोर्ट पर अधिकारी और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे। जब फर्स्ट रेस्पॉन्डर मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने ग्रेवाल को चाकू के गंभीर घावों से तड़पते हुए पाया। उन्हें एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर चोटें लगने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। 

PunjabKesari
पहले की पब्लिक पोस्ट के मुताबिक उन्होंने सतलुज पब्लिक स्कूल में जाने से पहले सिरसा में लोकल पढ़ाई की और बाद में एक कॉलेज में एडमिशन लिया, जिसे उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर “नेशनल कॉलेज” बताया था। उनके फेसबुक से यह भी पता चला कि वह असल में लुधियाना की रहने वाली थीं और विंडसर/लासेल इलाके में शिफ्ट होने से पहले कैलगरी, अल्बर्टा में रह रही थीं। लोकल रिपोर्ट्स में उन्हें पंजाबी मूल की YouTuber भी बताया गया है, हालांकि उनके ऑनलाइन फॉलोअर्स और कंटेंट स्टाइल के बारे में अलग-अलग सोर्स अलग-अलग जानकारी देते हैं।

Related News