28 FEBSATURDAY2026 2:24:00 PM
Life Style

थायरॉयड में अचानक क्यों बढ़ने लगता है वजन? जानें इसकी असली वजह

  • Edited By Monika,
  • Updated: 28 Feb, 2026 12:17 PM
थायरॉयड में अचानक क्यों बढ़ने लगता है वजन? जानें इसकी असली वजह

नारी डेस्क : आजकल बहुत से लोग यह शिकायत करते हैं कि उन्हें थायरॉयड की समस्या होने के बाद अचानक वजन बढ़ने लगा है। खासकर महिलाएं इस परेशानी से ज्यादा जूझती हैं। कई बार लोग कम खाने और डाइट कंट्रोल करने के बावजूद मोटे होते चले जाते हैं, जिससे तनाव और निराशा बढ़ जाती है।
ऐसे में सवाल उठता है आखिर थायरॉयड में वजन क्यों बढ़ता है और इसे कंट्रोल कैसे किया जाए?

क्या है थायरॉयड और यह शरीर में क्या काम करता है?

थायरॉयड गले में मौजूद एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हार्मोन बनाती है। यह हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल, दिल की धड़कन, शरीर का तापमान और वजन को नियंत्रित करते हैं। जब थायरॉयड सही तरह से काम नहीं करता, तो शरीर का पूरा सिस्टम प्रभावित होने लगता है।

PunjabKesari

थायरॉयड के मुख्य दो प्रकार होते हैं

हाइपोथायरायडिज्म:  जब थायरॉयड हार्मोन कम बनने लगते हैं
हाइपरथायरायडिज्म: जब हार्मोन जरूरत से ज्यादा बनने लगते हैं
वजन बढ़ने की समस्या ज्यादातर हाइपोथायरायडिज्म में देखी जाती है।

थायरॉयड में वजन अचानक क्यों बढ़ता है?

मेटाबॉलिज्म का धीमा हो जाना

हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे कैलोरी जलाने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति का खान-पान पहले जैसा ही रहता है, लेकिन शरीर भोजन को सही तरह से ऊर्जा में बदल नहीं पाता और अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगती है। यही वजह है कि थायरॉयड के मरीजों में बिना ज्यादा खाए भी वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

शरीर में पानी और सूजन का बढ़ना

थायरॉयड की समस्या, खासकर हाइपोथायरायडिज्म में, शरीर में पानी जमा होने लगता है। इससे हाथ-पैर, चेहरा और आंखों के आसपास सूजन दिखने लगती है और वजन अचानक बढ़ा हुआ महसूस होता है। यह बढ़ा हुआ वजन अक्सर फैट नहीं बल्कि शरीर में रुके हुए अतिरिक्त पानी की वजह से होता है, जिस कारण शरीर फूला-फूला और भारी सा लगने लगता है।

PunjabKesari

थकान और सुस्ती

थायरॉयड की समस्या में शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिस वजह से मरीज हर समय थकान और सुस्ती महसूस करते हैं। एनर्जी लेवल कम होने के कारण एक्सरसाइज या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने का मन नहीं करता, जिससे कैलोरी बर्न कम हो जाती है और धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है।

हार्मोनल असंतुलन

थायरॉयड हार्मोन का शरीर के अन्य हार्मोन्स के साथ गहरा संबंध होता है। जब थायरॉयड हार्मोन असंतुलित हो जाता है, तो फैट बर्न करने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। इसके परिणामस्वरूप शरीर में कैलोरी का सही उपयोग नहीं हो पाता और वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

थायरॉयड में वजन बढ़ने के आम लक्षण

अचानक वजन बढ़ना और बहुत जल्दी थक जाना।
चेहरे, पैरों में सूजन और ठंड ज्यादा लगना।
बाल झड़ना, कब्ज और सुस्ती आना।
मूड स्विंग्स होना। अगर ये लक्षण लंबे समय से बने हुए हैं, तो थायरॉयड टेस्ट कराना जरूरी है।

PunjabKesari

थायरॉयड में बढ़ते वजन को कैसे कंट्रोल करें?

दवा नियमित लें: डॉक्टर द्वारा दी गई थायरॉयड की दवा समय पर और रोज लेना सबसे जरूरी है। दवा छोड़ने से वजन और ज्यादा बढ़ सकता है।
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी: नींबू और शहद के साथ गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है।
आयुर्वेदिक उपाय: त्रिकटु चूर्ण (सोंठ, काली मिर्च, पिप्पली) पाचन और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। गिलोय और नीम का रस हार्मोन बैलेंस में सहायक माना जाता है। (इनका सेवन डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लेकर करें)।
सही डाइट लें: ज्यादा प्रोसेस्ड और जंक फूड से बचें, हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन लें, ज्यादा नमक खाने से बचें, क्योंकि यह सूजन बढ़ाता है।
हल्की एक्सरसाइज करें: तेज वर्कआउट की बजाय वॉक, योग और प्राणायाम करें। ये शरीर को एक्टिव रखते हैं और वजन धीरे-धीरे कम करने में मदद करते हैं।

यें भी पढ़ें : रश्मिका-विजय की शादी में दिखी सोने की पट्टी, क्या है ‘तलयतोट्टम’ की परंपरा?

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

अगर दवा लेने के बावजूद वजन लगातार बढ़ रहा है, या बहुत ज्यादा थकान, डिप्रेशन, दिल की धड़कन में बदलाव महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से थायरॉयड और वजन दोनों को कंट्रोल किया जा सकता है।

PunjabKesari

थायरॉयड में वजन बढ़ना आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं। सही दवा, संतुलित खानपान और नियमित लाइफस्टाइल से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। धैर्य रखें, क्योंकि थायरॉयड में वजन कम होना धीरे-धीरे होता है, लेकिन सही दिशा में किया गया प्रयास जरूर असर दिखाता है।
 

Related News