24 SEPTUESDAY2024 8:00:23 PM
Nari

Iron की गोली खाने का सही समय क्या है, कब खाना चाहिए कौन सा Supplement?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 24 Sep, 2024 05:42 PM
Iron की गोली खाने का सही समय क्या है, कब खाना चाहिए कौन सा Supplement?

नारी डेस्कः शरीर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स, प्रोटीन जैसे तत्व उचित मात्रा में होने बहुत जरूरी है क्योंकि ये सारे तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। आयरन (Iron) से खून की मात्रा सही रहती है, एनीमिया (Anemia) की शिकायत नहीं होती तो कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है लेकिन आयरन की कमी होने पर शरीर में सुस्ती-थकान रहने लगती है। महिलाओं के शरीर में यह कमी ज्यादा देखने को मिलती है जिसके चलते वह एनीमिया की शिकार हो जाती है। 

भारतीय महिलाएं एनीमिया की शिकार (Iron Deficiency in Indian Women)

भारत में महिलाएं बहुत अधिक संख्या में एनीमिया की शिकार है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महिलाओं में एनीमिया बड़ी समस्या रही है। विश्व स्तर पर, एनीमिया 1.62 बिलियन (162 करोड़) लोगों को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जो जनसंख्या का 24.8 प्रतिशत है। अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में 15 साल से कम उम्र की 46 प्रतिशत से अधिक लड़कियों को एनीमिया की दिक्कत हो सकती है। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को आयरन भरपूर डाइट खाने की सलाह दी जाती है। वहीं डाक्टर आयरन सप्लीमेंट्स, गोलियां- टेबलेट के रूप में भी देते हैं लेकिन आयरन की गोली खाने का फायदा सबसे ज्यादा कब होता है या इसे लेने का सही टाइम क्या है चलिए आपको बताते हैं। 

PunjabKesari

आयरन की गोली खाने का सही समय और तरीका (Iron Tablets khane Ka Time)

आयरन, खाली पेट सबसे बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। फिर भी, आयरन सप्लीमेंट खाली पेट लेने से कुछ लोगों को पेट में ऐंठन, मतली और दस्त की समस्या होने लगती है लेकिन अगर खाली पेट लेने से उल्‍टी या नॉजिया जैसा महसूस हो तो आप इसे खाने के बाद ले सकते हैं लेकिन अगर आपको दिन में एक से ज्यादा बार आयरन की गोलियां लेने की ज़रूरत पड़ रही है तो आप इसे रात में भी ले सकते हैं।

दूध, कैल्शियम और आयरन सप्लीमेंट्स एक साथ, एक ही समय पर ना लें। कम से कम 2 घंटे का गैप रखें तो बेहतर है। 

कुछ एक्सपर्ट गोली के साथ विटामिन सी सप्लीमेंट लेने या संतरे का जूस पीने का सुझाव देते हैं। इससे शरीर को आयरन अवशोषित होने में मदद मिल सकती है। आयरन की गोली के साथ 8 औंस तरल पदार्थ पीना भी ठीक है।

हाई फाइबर फूड जैसे साबुत अनाज, कच्ची सब्जियां और चोकर, कैफीन युक्त आहार जैसे चाय-कॉफी के साथ या तुरंत बाद आयरन के सप्लीमेंट्स ना लें क्योंकि इससे आयरन का अवशोषण कम हो जाता है।

यह भी पढ़ेंः Kidney Infection होने के निशानियां, शुरुआती लक्षणों को ना करें अनदेखा

आयरन की गोली खाने के नुकसान (Iron Tablet Khane ke Nuksan)

कुछ लोगों को इस गोली से कब्ज हो जाती है तो कुछ को दस्त की शिकायत होती है जो कि आम है। अगर कब्ज की समस्या हो जाए, तो डॉकटर की सलाह से डॉक्यूसेट सोडियम (कोलास) जैसे मल को नरम करने वाली दवा लें। आयरन की अधिक खुराक लेने से मतली और उल्टी हो सकती है लेकिन कम मात्रा लेने से इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। अपने डॉक्टर से आयरन लेना बंद करने के बजाय किसी दूसरे रूप में आयरन लेने के बारे में पूछें।

PunjabKesari

आयरन की गोलियां लेते समय काला मल आना सामान्य है। अगर:
मल काला और धूसर दिख रहा है
यदि उनमें लाल धारियां हों
पेट में ऐंठन, तेज दर्द या पीड़ा होती है
लोहे के तरल रूप आपके दांतों पर दाग छोड़ सकते हैं। ये दाग बेकिंग सोडा या पेरोक्साइड से दांत साफ करके लोहे के दागों को हटाया जा सकता है।

कुछ ध्यान रखने वाली बातें

गोलियों को ठंडी जगह पर रखें।
आयरन सप्लीमेंट्स को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। अगर आपका बच्चा आयरन की गोली निगल लेता है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

नोटः अपने चिकित्सक से पूछें कि आपको हर दिन कितनी गोलियां लेनी चाहिए और उन्हें कब लेना चाहिए क्योंकि वह आपके हैल्थ अनुसार ही आपको आयरन की गोली लेने का सुझाव देंगे। शरीर की जरूरत से ज़्यादा आयरन लेने से गंभीर चिकित्सा समस्याएँ हो सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः क्यों होती है बच्चेदानी में रसौली? Cyst होने की निशानियां और उपचार

सप्‍लीमेंट गोलियों को खाने का सही तरीका (Correct way to take supplement pills)

उसी तरह बाकी पोषक तत्व के सप्लीनेंट्स  लेने का भी सही समय होता है जैसे:

मैग्नीशियम: अगर आप मैग्‍नीशियम सप्‍लीमेंट खा रहे हैं तो इसे रात के वक्‍त खाएं। डिनर के बाद रात में सोने से पहले इसे खाएं।

विटामिन बी: विटामिन बी के बेहतर अवशोषण के लिए आप इसे खाने के बाद नहीं, बल्कि सुबह सुबह खाली पेट पानी के साथ लें।

विटामिन डी3: विटामिन डी3 का सप्‍लीमेंट सुबह ब्रेकफास्‍ट के बाद लें। अगर आप इसे हेल्‍दी फैट के साथ खाएंगे तो इसका असर और भी अधिक रहेगा।

विटामिन सी: विटामिन सी की गोलियां, सुबह या दोपहर में खा सकते हैं। आप इसे खाने के साथ भी ले सकते हैं या खाने से पहले खाली पेट भी।

कैल्शियम: कैल्शियम सप्‍लीमेंट सुबह ब्रेकफास्‍ट के बाद लें। इसके साथ अगर आप विटामिन डी3 या के2 भी लें तो इसका असर और अधिक होगा।

जिंक: जिंक का सेवन सुबह खाली पेट या दोपहर के वक्‍त कर सकते हैं लेकिन अगर इसे खाने के बाद पेट में दर्द रहता है तो इसका सेवन कुछ खाने के बाद करें।

यह भी पढेंः हार्ट अटैक आने से पहले शरीर को मिलते हैं ये 5 संकेत, पहले से रहें अलर्ट

Related News