24 APRWEDNESDAY2024 5:23:44 PM
Nari

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं ने लॉन बॉल्स में रचा इतिहास, भारत को पहली बार दिलवाया गोल्ड

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Aug, 2022 10:57 AM
कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं ने लॉन बॉल्स में रचा इतिहास, भारत को पहली बार दिलवाया गोल्ड

महिलाओं ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं है। बर्मिंगम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं ने वेट लिफ्टिंग से लेकर कई सारे खेलों में दमदार प्रदर्शन देते हुए जीत अपने नाम की है। भारतीय महिलाओं ने पहली बार लॉन बॉल्स के इवेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर महिलाओं ने जीत अपने नाम की है। भारत को पहली बार लॉन बॉल्स में गोल्ड हासिल हुआ है। 

92 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा 

महिलाओं की इस शानदार जीत ने 92 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली बार 2022 में महिलाओं की इस शानदार जीत के कारण भारत गोल्ड जीत पाया है। महिला टीम के लॉन बॉल्स के इस इवेंट में लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रुपा रानी शामिल थी। इन 4 महिलाओं ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से गोल्ड अपने नाम करके देश का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि भारतीय महिलाओं का यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ था। 

PunjabKesari

17-10 से दी साउथ अफ्रीका को मात 

महिला टीम की इन 4 दावेदारों ने साउथ अफ्रीका की टीम को 17-10 से मुकाबले में मात दी है। शुरुआत में टीम इंडिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिलाओं को पीछे छोड़ा और अंत में महिला टीम ने शानदार गेम खेलकर 17-10 से मुकाबला अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत कुल 10 मैडल जीत चुका है। जिसमें से 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज रहे हैं। 

 इस तरह आगे बढ़ा महिलाओं का मैच 

शुरुआती मुकाबले में भारत ने 1-0 से काफी अच्छा प्रदर्शन किया, किन्तु बाद में साउथ अफ्रीका ने मैच में वापसी करते हुए 2-1 से स्कोर अपने नाम किया। मैच आगे बढ़ता-बढ़ता और भी दिलचस्प हो गया। फिर टीम इंडिया ने 4-2 से बढ़ोतरी की। ऐसे ही जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया। टीम इंडिया अपनी मजबूती के साथ 7-2 राउंड से आगे चला। आगे के कुछ मैचों में टीम लड़खड़ाई । इसी चीज का फायदा उठाते हुए साउथ अफ्रीका ने 8-8 रन हासिल करके भारत को टक्कर दे दी। लेकिन राउंड 13 खत्म होने के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला और भी कड़ा हो गया और अंत में भारतीय महिलाओं ने 17-10 के साथ अपनी दावेदार टीम को मात दे दी। 

PunjabKesari

 सेमीफाइनल में भी भारत रहा था आगे 

भारत की महिला टीम ने लॉन बॉल्स के इवेंट में न्यूजीलैंड को 16-13 से मात दी थी। भारतीय टीम के द्वारा इतिहास रचने वाली 4 दमदार महिलाओं में से पिंकी, लवली चौबे, नयानमोनी साइकिया, रुपा रानी शामिल थी। खबरों की मानें तो कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल 1930 के शुरुआती सत्र से ही खेला जा रहा है। सिर्फ एक बार 1966 के दौरान गेम्स ने लॉन बॉल्स खेलों का हिस्सा नहीं था। आजतक लॉन बॉल्स में सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने वाला राज्य इंग्लैंड रहा है। जिसने आज तक कुल 21 गोल्ड जीते हैं। वहीं दूसरी ओर स्कॉटलैंड 20 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। लेकिन अगर बात भारत की करें तो कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल्स में भारत ने कभी भी कोई मेडल नहीं जीता था। परंतु अब महिलाओं की इस शानदार जीत के कारण भारत को पहली बार गोल्ड मेडल मिला है। 

PunjabKesari
 

Related News