04 MAYSATURDAY2024 11:10:01 AM
Nari

Pitru Paksha 2023: इस दिन से शुरू होंगे पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की तिथि

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Sep, 2023 05:20 PM
Pitru Paksha 2023: इस दिन से शुरू होंगे पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की तिथि

त्योहारों की धूम के बीच ही भाद्र मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि में पितृ पक्ष  की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ज्यादा महत्व है। इसे श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है। पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पितर संबंधित कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पक्ष में विधि- विधान से पितर संबंधित कार्य करने से पितरों का आर्शावाद प्राप्त होता है। 

PunjabKesari

पितृ पक्ष आरंभ और समापन की डेट

इस साल 29 सितंबर 2023 से पितृ पक्ष शुरु हो जाएगा और 14 अक्टूबर 2023 को पितृ पक्ष का समापन हो जाएगा। पितृ पक्ष में मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है। अगर किसी मृत व्यक्ति की तिथि ज्ञात न हो तो ऐसी स्थिति में अमावस्या तिथि पर श्राद्ध किया जाता है। इस दिन सर्वपितृ श्राद्ध योग माना जाता है।

PunjabKesari

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां

29 सितंबर 2023,पूर्णिमा श्राद्ध
30 सितंबर 2023, द्वितीया श्राद्ध 
01 अक्टूबर 2023, तृतीया श्राद्ध 
02 अक्टूबर 2023,  चतुर्थी श्राद्ध
 03 अक्टूबर 2023, पंचमी श्राद्ध
 04 अक्टूबर 2023, षष्ठी श्राद्ध 
5 अक्टूबर 2023, सप्तमी श्राद्ध 
6 अक्टूबर 2023, अष्टमी श्राद्ध 
7 अक्टूबर 2023, नवमी श्राद्ध 
8 अक्टूबर 2023, दशमी श्राद्ध 
9 अक्टूबर 2023, एकादशी श्राद्ध
 10 अक्टूबर 2023, मघा श्राद्ध 
11 अक्टूबर 2023, द्वादश श्राद्ध 
12 अक्टूबर 2023, त्रयोदशी श्राद्ध 
13 अक्टूबर 2023, चतुर्दशी श्राद्ध 
14 अक्टूबर 2023, सर्व पितृ अमावस्या


पितृ दोष

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुंडली में दूसरे, चौथे, पांचवे, सातवें, नौवें और दसवें भाव में सूर्य राहु या सूर्य शनि की युति बनने पर पितृ दोष लग जाता है। सूर्य के तुला राशि में रहने पर या राहु या शनि के साथ युति होने पर पितृ दोष का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके साथ ही लग्नेश का छठे, आठवें, बारहवें भाव में होने और लग्न में राहु के होने पर भी पितृ दोष लगता है। पितृ दोष से व्यक्ति का जीवन परेशानियों से भर जाता है।

PunjabKesari

पितृ दोष उपाय

इस दोष से मुक्ति के लिए अमावस्या के दिन पितर संबंधित कार्य करने चाहिए। पितरों का स्मरण कर पिंड दान करना चाहिए और अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगनी चाहिए।

Related News