28 FEBSATURDAY2026 11:45:51 AM
Life Style

करोड़ों के नोट लेकर जा रहे प्लेन के क्रैश होने से 15 की मौत,  लाशों के बीच पैसे लूटने में लगे लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Feb, 2026 09:14 AM
करोड़ों के नोट लेकर जा रहे प्लेन के क्रैश होने से 15 की मौत,  लाशों के बीच पैसे लूटने में लगे लोग

नारी डेस्क: बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। हैरानी तो इस बात की है कि विमान से बिखरे नोटों को लूटने के लिए लोग दौड़ पड़े। हादसे में जान गंवाने वालों पर किसी ने ध्यान देना भी जरूरी नहीं समझा। 

PunjabKesari

बोलीविया की वायु सेना से संबंधित हरक्यूलिस विमान देश के 'सेंट्रल बैंक' से अन्य शहरों में नए नोट पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जमीन पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे हुए थे। दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि घटना में मारे गए लोग विमान में थे या ला पाज हवाई अड्डे के पास राजमार्ग पर खड़ी कारों में सवार थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही तस्वीरों के अनुसार, विमान ला पाज के निकट स्थित एल ऑल्टो शहर में वाहनों से टकराने के बाद एक खेत में जा गिरा। 

PunjabKesari
सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव बिखरे पड़े थे। टोवर के अनुसार, कम से कम 15 वाहन प्रभावित हुए हैं। दमकलकर्मी विमान में लगी आग को बुझाने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में लोग नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों ने टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। 
 

Related News