
नारी डेस्क: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और स्टाइल आइकन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। 53 साल की उम्र में भी उनका आत्मविश्वास और स्टाइल लोगों को हैरान कर देता है। हाल ही में वह एक इवेंट में नजर आईं, जहां उनका ऑल ब्लैक लुक देखते ही बन रहा था। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया।

ब्लैक आउटफिट में दिखा शानदार स्टाइल
इस खास मौके पर मलाइका ने ब्लैक कलर का बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट आउटफिट पहना था। उन्होंने डीप नेकलाइन वाला ब्लैक क्रॉप स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था, जिस पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था। यह ब्लाउज उनके लुक को बोल्ड और क्लासी दोनों बना रहा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हाई-वेस्ट लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी। स्कर्ट पर बारीक सीक्विन और लेस डिटेलिंग थी, जो आउटफिट में शाइन और ग्रेस जोड़ रही थी। स्कर्ट की फिटिंग इतनी परफेक्ट थी कि उनका टोन्ड फिगर साफ नजर आ रहा था। वेस्ट के पास दिया गया कट-आउट डिटेल उनके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न बना रहा था।

हेयर और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
मलाइका ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला छोड़ा था, जो उनके कंधों पर बेहद खूबसूरती से गिर रहे थे। उनके बालों का ब्राउन टोन उनकी स्किन टोन के साथ काफी सूट कर रहा था और पूरे लुक को नेचुरल ग्लो दे रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने नेचुरल बेस के साथ सटल ग्लो रखा था। उनका आई मेकअप थोड़ा डिफाइंड था, जिसमें मस्कारा और आईलाइनर ने उनकी आंखों को और भी आकर्षक बना दिया था। पिंक लिपस्टिक ने उनके पूरे लुक को एक एलिगेंट और सॉफ्ट टच दिया।

मिनिमल एक्सेसरीज, मैक्सिमम इम्पैक्ट
मलाइका ने अपने इस लुक के साथ ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनीं। उन्होंने हाथ में सिर्फ एक ब्रेसलेट और कुछ रिंग्स कैरी की थीं। उनकी यह मिनिमल स्टाइलिंग ही उनके लुक को ओवरडोन होने से बचा रही थी और क्लासी बना रही थी। हर बार की तरह इस बार भी मलाइका कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज देती नजर आईं। उनका यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, स्टाइल और फिटनेस से आप हर उम्र में ग्लैमरस दिख सकती हैं।